अंबिकापुर

Woman dead body identified: झारखंड में मिली महिला की लाश निकली रीना गिरी की, भाई ने की शिनाख्त, पति की पुलिस हिरासत में हुई थी मौत

Woman dead body identified: 29 सितंबर को घर से गायब हो गई थी महिला, महिला के भाई ने जीजा व उसके पिता पर लगाया था हत्या का आरोप, पुलिस की पूछताछ के दौरान थाने के टॉयलेट में संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला था शव
2 min read
Woman dead body identified
Reena Giri dead body

अंबिकापुर. Woman dead body identified: बलरामपुर कोतवाली थाने में पुलिस हिरासत में जिस युवक की मौत हुई थी, उसकी लापता पत्नी की लाश झारखंड में कोयल नदी के पुल के नीचे 30 सितंबर को मिली थी, जिसकी शिनाख्त अब जाकर हो सकी है। मामले में मृतका (Woman dead body identified) के परिजन ने हत्या का संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका के भाई ने शव की शिनाख्त की है।

गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम संतोषीनगर निवासी एनआरएचएम में पदस्थ संविदा कर्मी गुरुचंद मंडल की पत्नी रीना मंडल 29 सितंबर को घर से लापता (Woman dead body identified) हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो परिजन ने उसी रात में कोतवाली थाना बलरामपुर पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी थी।

Reena Giri dead body

वहीं इस मामले में महिला के मायके पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर संदेह (Woman dead body identified) जताते हुए पुलिस के पास शिकायत की गई थी। इसके बाद बलरामपुर कोतवाली पुलिस गुरुचंद मंडल एवं उसके पिता शांति राम मंडल को पूछताछ के लिए दो-तीन दिन से थाना बुला रही थी। इसी बीच कोतवाली थाने में पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुचंद की मौत हो गई थी।

Guruchand Mandal

मृतक गुरुचंद के परिजन ने इसे पुलिस प्रताडऩा से मौत का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले को लेकर बलरामपुर में दो दिन तक काफी बवाल भी हुआ था। थाने पर पथराव सहित पुलिस अधिकारियों से हाथापाई तक हुई थी।

गढ़वा स्थित कोयल नदी पुल के नीचे मिली थी लाश

इधर झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र के गबेल चंपा में कोयल नदी के पुल के नीचे 30 सितंबर को एक महिला की लाश मिली थी, जिसकी शुरूआती जांच में शिनाख्त (Woman dead body identified) नहीं हो सकी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को दफना दिया था।

उस शव की तस्वीर के आधार पर उसकी शिनाख्त रीना गिरी के रूप में भाई बदला गिरी ने की है। मृतका के गाउन, हाइट, रंग आदि से उसकी शिनाख्त रीना के रूप में हुई है।

Reena Giri dead body

Woman dead body identified: पुलिस कर रही मामले की जांच

रीना गिरी का शव (Woman dead body identified) मिलने के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का, इसकी जांच पुलिस की जा रही है। इधर मृतका के परिजन ने हत्या का संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Updated on:
04 Nov 2024 09:11 pm
Published on:
04 Nov 2024 09:11 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से