अंबिकापुर

200 फिट नीचे खाई में मिली महिला की अद्र्धनग्न लाश, पहचान छिपाने कातिलों ने जला दिया है चेहरा

Woman murder: महिला की हत्या कर पहाड़ी के नीचे खाई में शव जलाने (Try to burnt body) की कोशिश, महिला की उम्र 40-45 साल के बीच की बताई जा रही है, पुलिस महिला की शिनाख्त (Woman identify) में जुटी, 7-8 दिन पुरानी है लाश
2 min read
Woman murder and dead body burnt
Woman murder

अंबिकापुर. Woman murder: सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में एक महिला का अर्धनग्न क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दरिमा थाना की सीमा से लगे अंबिकापुर-मैनपाट घाटी में लगभग 200 फिट नीचे खाई में महिला की आधी जली लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

इस दौरान एसडीओपी के अलावा फारेंसिक टीम भी पहुंची थी। पुलिस के अनुसार महिला की लाश करीब 7 से 8 दिन पुरानी बताई जा रही है। कातिलों ने उसका चेहरा पूरी तरह से जला दिया है, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस महिला की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।


मैनपाट-अंबिकापुर मार्ग में दरिमा थाना अंतर्गत काली घाट के ऊपर एक महिला का क्षत-विक्षत व अद्र्धनग्न लाश मिली है। लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान छिपाने के उद्देश्य से महिला के चेहरे व शरीर को जलाने की कोशिश की गई है। चेहरा पूरी तरह जल चुका है।

इस कारण उसकी पहचान में काफी मुश्किल हो रही है। शरीर का अन्य हिस्सा आधा जला हुआ है। लाश सात से आठ दिन पुरानी होने के कारण सड़ चुकी है। सूचना पर दरिमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

पुलिस ने लाश की पहचान के लिए जिले के सभी थाने में सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 40-45 वर्ष बताई जा रही है। गुम इंसान के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।


लाश के बगल में मिले हैं चप्पल व कपड़े
एसडीओपी ने बताया कि शव के बगल में महिला के चप्पल व स्वेटर पड़े हुए हैं। महिला के कपड़े को भी आरोपियों ने जला दिया है। वहीं शव के पास भगवान शिव की मूर्ति भी जली मिली है।

पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि संभवत: आरोपियों द्वारा महिला की हत्या कहीं और की गई होगी और शव को पहाड़ी के नीचे लगभग 200 फिट खाई में जलाने की कोशिश की गई है।

Published on:
02 Nov 2021 10:52 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video