अंबिकापुर

Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Women Protest of Liquor Shop: शराब दुकान के सामने महिलाओं का प्रदर्शन देख पहुंचे अधिकारी, कहा- आप लोग ही बता दीजिए जगह, महिलाओं ने 4 दिन पूर्व कलेक्टर से की थी शराब दुकान हटाने की मांग
2 min read
Protest of Liquor shop
Liquor shop protest, शराब दुकान हटाने महिलाओं ने निकाली रैली (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा स्थित गौरव पथ के पास 1 माह पूर्व शासकीय शराब दुकान खोला गया है। शराब दुकान खुलने से पहले भी गांव की महिलाओं ने विरोध (Liquor shop protest) जताया था। शराब दुकान खुलने के बाद वहां की महिलाएं लामबंद हो गई हैं। 4 दिन पूर्व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ वे कलेक्टर से मिलने अंबिकापुर पहुंची थीं। कलेक्टर को ज्ञापन देकर उन्होंने गांव से शराब दुकान हटाने की मांग की थी। इसी बीच शुक्रवार को महिलाओं ने बारिश के बीच गांव में रैली निकाली और शराब दुकान के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 दिन में शराब दुकान नहीं हटाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।

Protest of Liquor shop, शराब दुकान के सामने प्रदर्शन करतीं महिलाएं व अन्य (Photo- Patrika)

दरिमा में एक माह पूर्व खोली गई शासकीय शराब दुकान (Government Liquor Shop) का विरोध शुरु हो गया है। 4 दिन पूर्व कलेक्टर से मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ दरिमा क्षेत्र की महिलाओं ने शुक्रवार की दोपहर गांव में रैली निकाली। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी, लेकिन महिलाओं के कदम नहीं रुके। रैली गांव से होते हुए शराब दुकान तक पहुंची।

यहां उन्होंने शराब दुकान हटाने को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की पूर्व सूचना पर सहायक आबकारी अधिकारी शीला बड़ा समेत प्रशासनिक, पुलिस व आबकारी अमला मौके पर पहुंचा था।

महिलाओं का कहना था कि उनके गांव से शराब दुकान हटाया (Demand to remove liquor shop) जाए। 7 दिन के भीतर शराब दुकान नहीं हटाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Women protest: महिलाएं होती हैं शर्मसार, जहां-तहां फेंकते हैं बोतलें

प्रदर्शन करने आईं महिलाओं ने कहा कि दुकान के आस-पास ही आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल स्थित हैं। यहां महिलाओं व छात्राओं का आना-जाना रहता है। शराब (Liquor shop in Darima) लेने आने वाले लोग शराब पीकर जहां-तहां बोतलें फेंक देते हैं। कई बार शराबी अनाप-शनाप भी बकते हैं।

Liquor shop protest in Darima, महिला अधिकारियों से बातचीत करते प्रदर्शनकारी (Photo- Patrika)

ऐसे में वे जहां शर्मसार होती हैं, वहीं असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न हो रही है। इस मामले में सहायक आबकारी अधिकारी का कहना है कि वे महिलाओं की मांग प्रशासन के समक्ष रखेंगे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
19 Jun 2026 07:46 pm
Published on:
19 Jun 2026 07:46 pm