अंबिकापुर

महिला ने शराब के नशे में अचानक खा ली ऐसी चीज कि 2 दिन के भीतर हो गई मौत

शराब पीने की लग चुकी थी लत, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ दिया दम
less than 1 minute read
Dead body
Dead body

अंबिकापुर. एक महिला को शराब पीने की आदत थी। घरवालों के मना करने के बावजूद करीब हर दिन शराब पीती थी। रविवार की शाम उसने शराब के नशे में जहर का सेवन कर लिया।

तबीयत बिगड़ती देख पति व अन्य परिजन द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।


घटना बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सरमना की है। यहां की निवासी सरोनिया बाई पति लालचंद उम्र 45 वर्ष को शराब पीने की लत थी। महिला ने रविवार की शाम शराब के नशे में जहर का सेवन कर लिया।

जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे नजदीक के एक अस्पताल लेकर गये। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया, परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिये।

यहां उसकी इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर डायरी संबंधित थाने को भेज दी है। इधर महिला की मौत से उसके बच्चों व परिजन में मातम पसरा हुआ है।

Published on:
06 Nov 2018 07:12 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार