अंबिकापुर

युवक की बाइक पर बैठी महिला कोऑर्डिनेटर को आया चक्कर, फिर जो हुआ वह था दर्दनाक

कलक्टर द्वारा मैनपाट में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने जा रही थी महिला

less than 1 minute read
Dead body

अंबिकापुर. मैनपाट के ग्राम करम्हा में बुधवार को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में एनआरएलएम की कोऑर्डिनेटर शामिल होने युवक के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में चक्कर आने पर उसने बाइक रोकने कहा। युवक के बाइक रोकते ही वह उतरी तो बेहोश होकर गिर पड़ी।

इस दौरान पत्थर से सिर टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक ने वहां पर पहुंचे अन्य लोगों की मदद से उसे कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

शिक्षक को कार से था इतना मोह कि खरोंच लगी तो 3 छात्रों को कमरे में बंद कर की हैवानियत की हद पार


मैनपाट के ग्राम करम्हा में कलक्टर के निर्देश पर बुधवार की दोपहर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में शामिल होने ग्राम सरभंजा निवासी 2६ वर्षीय महिला सरस्वती पति नान अपने परिचित युवक रामेश्वर की बाइक से जा रही थी।

दोपहर करीब 2 बजे दोनों ग्राम बिसरपानी के पास पहुंचे ही थे कि महिला को चक्कर आने लगा तो उसने रामेश्वर से बाइक रोकने कहा। रामेश्वर के बाइक रोकते ही वह नीचे उतर गई। इसी बीच वह चक्कर खाकर वहीं गिर गई। इस दौरान उसका सिर पास ही पड़े पत्थर से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद रामेश्वर ने वहां से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई।

इसके बाद वह महिला को लेकर कमलेश्वरपुर अस्पताल पहुंचा। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।


कोऑडिनेटर थी महिला
मृतिका शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम योजना में कोऑर्डिनेटर थी। वह समूह की महिलाओं के साथ काम करती थी।

ये भी पढ़ें

भीषण सड़क दुर्घटना : मिनी ट्रक में लटकी रही लाश, हादसे की तस्वीर देख दहल जाएगा दिल
Published on:
12 Jul 2018 02:45 pm
Also Read
View All
Car Accident Video: तेज रफ्तार कार हाईमास्ट लाइट पोल से टकराई, युवती की मौत, 2 युवक रायपुर रेफर

Congress Strike End Video: टीएस सिंहदेव और दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर आमरण-अनशन किया समाप्त, प्रशासन ने मानी ये तीनों मांगें

Women Angry on Collector: शराब दुकान बंद कराने पहुंची थीं महिलाएं, कलेक्टर की बात सुनकर भडक़ गईं, कहा- नहीं चाहिए महतारी वंदन का पैसा

TS Singhdev on Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर का कर रहे हैं विरोध

Doctor Slaps Patient Video: डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में महिला को जड़ा थप्पड़, कराने आई थी नसबंदी, परिजनों ने मचाया हंगामा