24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक को कार से था इतना मोह कि खरोंच लगी तो 3 छात्रों को कमरे में बंद कर की हैवानियत की हद पार

नवोदय स्कूल के शिक्षक ने की बेरहमी, छात्रों के शरीर पर लाठी और बेल्ट के उभरे हुए हैं निशान, परिजन ने मचाया हंगामा, मामला पहुंचा थाने
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Jul 2018, 2:03 PM IST

students who beaten brutally

Students

बैकुंठपुर. शिक्षक को अपनी कार से इतना मोह था कि खेलने के दौरान छात्रों से उसमें खरोंच लगी तो उसने हैवानियत की सारी हद पार कर दी। छात्रों को न केवल उसने डंडे व बेल्ट से बेदम पीटा बल्कि 3 घंटे तक कमरे में भी बंद कर रखा। बच्चे रोते रहे लेकिन शिक्षक को तरस नहीं आई। बच्चों के शरीर पर डंडे व बेल्ट के निशान उभर आए हैं।

बच्चों को पीटने के बाद शिक्षक ने उन्हें यह धमकी भी दी कि यदि इस घटना की जानकारी किसी को दोगे तो कार से घसीट कर मारूंगा। पूरा मामला कोरिया जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय का है। मामला सामने आने के बाद पीडि़त छात्रों के परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा मचाया। सूचना मिलते ही अधिकारी पहुंच गए हैं मामले की पड़ताल शुरू हो गई है।

बैकुंठपुर के रविवार की रात बिजली गुल थी। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय में पढऩे वाले कक्षा सातवीं के पीयूष कुमार पिता सुरेश, आयुष पिता स्वर्गीय अभय और उमेश सिंह मरकाम पिता भगवान सिंह परिसर में खेल रहे थे। इसी बीच शिक्षक बीपी गुप्ता की कार में मामूली स्क्रेच आ गई और नंबर प्लेट टूट गया।

इसकी जानकारी किसी अन्य ने बुधवार को उक्त शिक्षक को दे दी। इससे आक्रोशित शिक्षक ने दोपहर भोजन अवकाश के बाद तीनों छात्रों को बुलाया और पीटते हुए परिसर में बने अपने आवास में ले गया। यहां उसने तीनों छात्रों को डंडे व जमकर पिटाई की। आलम ये था कि पीयूष और आयुष को उसने उठाकर जमीन पर पटक दिया।

पिटाई से तीनों छात्रों के शरीर पर निशान उभर आए हैं। इतने से भी शिक्षक का मन नहीं भरा तो उसने तीनों को 3 घंटे तक कमरे में बंद कर दिया। उसने छात्रों को धमकी दी कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो कार में बांध घसीटकर मारूंगा।


मोबाइल से दी पिता को जानकारी
घटना के बाद जब बच्चों को छोड़ा गया तो एक ने मोबाइल से अपने पिता को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही तीनों के अभिभावक नवोदय विद्यालय पहुंच गए और उन्होंने वहां जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद बच्चे सामने आए और प्रभारी प्राचार्य ज्ञानप्रकाश खेस उन्हें सिटी कोतवाली लेकर पहुंचे। यहां से पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची और उनका मुलाहिजा कराया।

एक और शिक्षक ने भी मारा
बच्चों ने यह भी बताया कि शिक्षक बीपी गुप्ता के साथ एक और शिक्षक जीयूत कुमार चक्रवर्ती ने भी उनके साथ मारपीट की है। शिक्षकों ने यह बताया कि आरोपी शिक्षक भैयाथान का निवासी है और हाल ही में यहां पदस्थ हुआ है।


दोनों शिक्षकों को करेंगे बर्खास्त
मामले में जब प्राचार्य श्रीनिवास राव से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि मैं मीटिंग में रायपुर आया हूं लेकिन मुझे घटना की जानकारी फोन से मिल गई है। उक्त दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग