अंबिकापुर

कठुआ और उन्नाव में दुष्कर्म इन महिलाओं ने भाजपा पर निकाली भड़ास, मनाया काला दिवस

भाजपा पर आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप, उन्होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की की मांग
2 min read
Women congress
Women congress celebrated black day

अंबिकापुर. कठुआ और उन्नाव में हुए बलात्कार की घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महिला कांग्रेस द्वारा मंगलवार को काला दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस द्वारा बलात्कार की घटनाओं में शामिल प्रमुख आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की।

साथ ही बलात्कार के मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से पीडि़ताओं को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग केन्द्र सरकार से की है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। आयोजन के दौरान काफी संख्या में महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थीं।


नगर के गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव नीति सिंहदेव ने कहा कि एक राजनैतिक पार्टी के रूप में भाजपा के लिये बेहद ही शर्म की बात है। यूपी में बलात्कार के आरोपी को पूरी सरकार बचाती है और न्याय की मांग करने गई पीडि़ता को मुख्यमंत्री के निवास से भगा दिया जाता है।

जब केन्द्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार है तो फिर मोदी और योगी बताएं कि यह कैसा रामराज है। जिला उपाध्यक्ष नीता विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी देशभक्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का पाठ सबसे पहले अपने पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को पढ़ायें, जो कि लगातार महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार कर रहे हैं।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी ने कहा कि बेटियों के न्याय के लिये कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी और 2019 में सरकार को सबक सिखाना है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।

कार्यक्रम में सरगुजा प्रभारी रेखा त्रिपाठी, एआईसीसी सदस्य सीमा सोनी, रीता सेन, सुमन सिंह, चित्रा मिश्रा, नसरीन एहसन, नीतू शर्मा, गीता प्रजापति, अंजेला केरकेट्टा, लीला विश्वकर्मा, सोनी देवी, गीता प्रजापति, साक्षी जिंदल, कृतिका पाण्डेय, आंचल गोस्वामी, परी सिंह, शकिला परवीन, कमला शर्मा, सुमित्रा, जाहिदा खातून, सीमा देवी, संगीता देवी, रेणुका पाठक, हिरो बड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
17 Apr 2018 07:45 pm
Also Read
View All
Surguja Murder Case: छोटी बहू के नाम की जमीन तो बड़े बेटे ने पिता को मार डाला, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी

Ambikapur Murder Case: तलाक का केस वापस नहीं लेने पर कराई ससुर की हत्या, 5 लाख में बुलाए थे 2 शूटर, दामाद समेत 3 गिरफ्तार

Congress President Deepak Baij बोले- यदि भाजपा के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं तो पानी में दीये जलाएं, तेल-घी तो महंगा है

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है