अंबिकापुर

मां बोली- बेटा, जल्दी घर आजा, बहू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है, जब पहुंचा तो ऐसा था नजारा

मां से मोबाइल पर सूचना मिलते ही घर पहुंचा था बेटा, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत की जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Women body
Women body

अंबिकापुर. सास और बहू घर पर थे। अचानक बहू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस बीच सांस ने अपने बेटे को कॉल कर कहा कि जल्दी घर आ जाओ, बहू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। जब वह घर पहुंचा तो भीतर से कमरे का दरवाजा बंद था। काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजा खुला तो भीतर का नजारा हैरान करने वाला था।

पत्नी फांसी पर लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत की जांच पुलिस कर रही है।


शहर के केदारपुर निवासी नीलम शुक्ला 35 वर्ष अपने पति संतोष शुक्ला व सास के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर महिला और उसकी सास घर पर अकेली थी, जबकि पति बाजार गया था। तभी सास ने अपने बेटे संतोष को मोबाइल पर सूचना दी कि बहू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है, जल्दी से घर आ जाओ।

इसके बाद उसका पति आनन-फानन में घर पहुंचा और पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। कई बार आवाज लगाने और कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी भीतर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पति ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला। जब भीतर झांका तो सास व पति के होश उड़ गए।

महिला पंखे के सहारे फांसी पर लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में पति, सास व घर के अन्य सदस्यों ने महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारा शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात महिला को मृत घोषित कर दिया।


सीढिय़ों से गिरकर मौत की सूचना
इधर गांधीनगर पुलिस को जो प्राथमिक सूचना मिली, उसमे महिला की मौत सीढिय़ों से गिरकर होना बताया गया था। जब पुलिस ने मृतिका के पति से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मौत सीढिय़ों से गिरने से नही, बल्कि फांसी लगाने से हुई है।


पुलिस कर रही जांच
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में गांधीनगर पुलिस मर्ग कायम कर मामला कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। महिला ने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
01 Sept 2018 09:01 pm
Also Read
View All
Private Schools Books: नि:शुल्क की जगह महंगी किताबें खरीदने का दबाव, 3 सदस्यीय टीम प्राइवेट स्कूलों की करेगी जांच

Snake Bite: खाट पर सो रहे 2 सगे मासूम भाइयों को करैंत सांप ने डसा, बर्तन से ढंक कर पहुंचे अस्पताल, दोनों की मौत

Wasseypur Gangster Shabbir: अंबिकापुर में छिपा था वासेपुर का गैंगस्टर शब्बीर, धनबाद पुलिस को चकमा देकर फरार, डॉन फहीम की मां और मौसी को मारी थी गोली

Garlanded to Female Sarpanch: भाजपा नेता ने मंच पर महिला सरपंच को पहनाई माला, समाज ने सरपंच के पूरे परिवार का 1 साल के लिए किया बहिष्कार

Murder in Surguja: गैंती से ताबड़तोड़ प्रहार कर पड़ोसी की हत्या, फिर सबसे बोला- मैंने जीतू को मार डाला, अब जेल जाऊंगा