26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर लगा 10 किमी लंबा जाम, 10 घंटे तक थमे रहे पहिए, ये थी वजह

पुलिया के पास खराब हुआ ट्रक के कारण लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, जाम हटाने पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Sep 2018, 7:39 PM IST

Road jammed

Road jammed

लखनपुर. अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य ग्राम केवरा के पास निर्माणाधीन सड़क की पुलिया के पास एक ट्रक खराब होने की वजह से शनिवार की सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 10 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, मौके पर पहुंची लखनपुर पुलिस काफी मशक्कत कर यात्री बसों व छोटे वाहनों को जाम से निकाला, फिर बड़े वाहनों को भी शाम तक निकालने की कोशिश जारी रही। सड़क की दुर्दशा होने की वजह से आए दिन एनएच पर जाम की स्थिति निर्मित होती है।


अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबिकापुर से शिवनगर के मध्य ठेकेदार द्वारा सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे आए दिन लखनपुर व उदयपुर के आगे जाम की स्थिति बनती है।

इसी कड़ी में शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे ग्राम केंवरा के मध्य जर्जर सड़क व नवनिर्मित पुलिया के पास एक 14 पहिए ट्रक के खराब होने के कारण पुलिया के बगल में गीली मिट्टी की वजह से भारी वाहन फंस गए। इससे बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई और 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।


पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
एनएच पर जाम की सूचना मिलने पर लखनपुर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम में फंसे यात्री बसों व छोटी वाहनों को निकाला। इसके बाद बड़े वाहनों को भी धीरे-धीरे निकालने का प्रयास शाम तक जारी था।


ठेकेदार के प्रति देखा गया आक्रोश
जाम की वजह से लोगों समेत वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं सड़क निर्माण की धीमी गति से लोगों में ठेकेदार के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना था कि यदि बरसात से पहले सड़क बन जाती तो ये स्थिति नहीं बनती। सड़क नहीं बनने से लोगों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग