अंबिकापुर

महिला की कुएं में अचानक पड़ी नजर तो उड़ गए होश, भागती पहुंची मकान मालिक के पास

किराए के मकान में रहने वाली महिला ने मकान मालिक को दी सूचना, कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर
less than 1 minute read
Newborn dead body
Dead body of newborn

अंबिकापुर. किराए के मकान में रहने वाली एक महिला बुधवार की सुबह कुएं के पास गई। अचानक उसकी नजर कुएं के भीतर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि कुएं में नवजात बच्चे की औंधे मुंह लाश तैर रही है।

इसकी जानकारी उसने तत्काल मकान मालिक को दी। मकान मालिक की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।


शहर के मायापुर स्थित पंचदेव मंदिर के समीप बसंत लाल गुप्ता का मकान है। उन्होंने अपना कुछ कमरा किराए पर दे रखा है। घर के बाहर उपयोगहीन कुआं है। शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे किराए में रहने वाली महिला कुएं के पास गई थी।

उसने कुएं में झांका तो उसकी नजर अचानक औंधे मुंह तैर रही नवजात की लाश पर पड़ी। यह देख वह भागती हुई मकान मालिक के घर पहुंची और कुएं में लाश होने की सूचना दी। इसके बाद मकान मालिक तत्काल कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को बाहर निकलवाया।

उन्होंने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। नवजात का शव कहां से आया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
12 Oct 2018 05:38 pm
Published on:
12 Oct 2018 05:38 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन