अंबिकापुर

पहचान का फायदा उठाकर महिला के घर रुका युवक, रात में बिगड़ गई नीयत और मारपीट कर किया दुष्कर्म

Women forcibly raped: महिला घर में थी अकेली और पति गया था बाहर, महिला ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

less than 1 minute read
Women raped

अंबिकापुर. परिचित युवक ने महिला के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए मारपीट कर दुष्कर्म (Women forcibly raped) किया। दरअसल युवक घटना दिवस की रात महिला के घर रुका था, इस दौरान उसके पति घर पर नहीं थे। इसी बीच युवक ने वारदात को अंजाम दिया और सुबह फरार हो गया था। महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।


मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रापानी का है। यहां की निवासी शादीशुदा महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला का आरोप है कि कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम घुटराडीह निवासी भूलेश्वर टोप्पो 29 वर्ष पूर्व परिचित है। युवक 17 जून को अंबिकापुर आया हुआ था और रात में महिला के घर रुक गया।

इस दौरान वह घर में अकेली थी। इस बात का फ ायदा उठाकर आरोपी युवक ने महिला से जोर-जबरदस्ती शुरु कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म (Women forcibly raped) किया। फिर सुबह युवक वहां से फरार हो गया था।


महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
पीडि़ता ने घटना की शिकायत महिला थाना में की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज (Women forcibly raped) कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें... Crime in ambikapur

Published on:
11 Jul 2019 02:48 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Big land fraud: 6.25 एकड़ का रिंग बांध तालाब बचा मात्र 57 डिसमिल, एक ही व्यक्ति के 2 मृत्यु प्रमाण पत्र से करा दी रजिस्ट्री!

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण पर घमासान : भाजपा बोली- महिलाओं के साथ विश्वासघात तो कांग्रेस ने कहा- कर रहे दुष्प्रचार

Big incident: नदी में डूबने से मामा-भांजी की मौत, गर्मी की छुट्टियां मनाने रायपुर से आई थी अंबिकापुर, बचाने उतरा मामा भी डूबा