29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी करूंगा कहकर 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो बोली- अब तो शादी कर लो, फिर…

प्रेमजाल में फंसाकर युवती की लूटता रहा अस्मत, शादी के लिए कहने पर बार-बार कर रहा था टालमटोल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 27 Jun 2019, 9:27 PM IST

Girl raped

Girl raped

अंबिकापुर. शादी का झांसा देकर एक युवक 1 साल से युवती से दुष्कर्म (Young girl raped) कर रहा था। युवती 6 माह की गर्भवती हो गई थी। उसने जब युवक से शादी करने कहा तो उसने इनकार कर दिया।

इसके बाद युवती ने मामले की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (Young girl raped) का अपराध दर्ज कर लिया है।


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरीपारा स्थित किराए के मकान में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म (Young girl raped) का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सलेयाडीह निवासी मणिशंकर एक्का उम्र 31 वर्ष उसे अपने प्रेमजाल में एक वर्ष पूर्व फंसाया था।

एक वर्ष में युवक कई बार मौके का फायदा उठा युवती के साथ दुष्कर्म (Young girl raped) करता रहा है, इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। इस बीच वह युवक से शादी के लिए बोलती रही, लेकिन युवक टालमटोल करता रहा। जब वह 6 माह की गर्भवती हो गई तो उसने युवक पर फिर शादी के लिए दबाव बनाया।

इसके बाद युवक ने शादी से मना कर दिया। तब पीडि़ता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)एन, 294 के (Young girl raped) तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Ambikapur

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..