अंबिकापुर

दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ युवतियों ने निकाली रैली, सुरक्षा के लिए की गईं ये मांगें

मल्टीपरपज स्कूल से निकली रैली ने शहर का किया भ्रमण, जागरुकता संबंधी लगाए कई नारे
2 min read
Girls rally
Rally

अंबिकापुर. महिला उत्पीडऩ व बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। इसके खिलाफ देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसका विरोध महिला-पुरुष, युवतियां सहित कई संगठनों द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में इन घटनाओं के खिलाफ भी अंबिकापुर के स्वतंत्र मंच (नाज) ने शहर में रैली निकालकर विरोध जताया।

रैली ने मल्टीपरपज स्कूल से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान रैली में शामिल युवतियों व महिलाओं ने नारे भी लगाए। इसके बाद उन्होंने कलक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर आत्मरक्षा के गुर सिखाने सहित अन्य मांग की।

देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ सोमवार को स्वतंत्र मंच (नाज) द्वारा कार्यक्रम संयोजिका नाजिया खान के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। रैली मल्टीपरजप से निकलकर महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक तक पहुंची। इस दौरान उन्होंने ऐसी घटनाओं के विरोध में नारे भी लगाए।

उन्होंने दुष्कर्मियों के लिए शासन से कड़ी से कड़ी सजा की मांग भी की। इस अवसर पर नाजिया खान ने कहा कि रैली निकालने का उद्देश्य बढ़ते हुए अपराध की वजह से समाज में एक डर का माहौल बन गया है। इन सभी भयावह माहौल को अनुकूल बनाने के लिए सब मिलकर काम करें।

इस दौरान स्वतंत्र मंच ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली में अविनाश गुप्ता, हिमांशु, सुआंशु, प्रियंका, राधिका, हृदयानंद, प्रीति, अनिरूद्ध मिश्रा, जया, शुभम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


ये की मांग
कलक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में स्वतंत्र मंच ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में लड़कियों के लिए ३० दिवसीय आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिए जाने की मांग की है। उनका कहना था कि प्रशिक्षित लड़कियां मनचलों को सबक सिखा सकती हैं। इसके अलावा शहर सहित जिलेभर में जगह-जगह महिला हेल्पलाइन नंबर लगाने तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों में व चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी मांग की है।

इसके पीछे उनकी मंशा यह है कि कोई भी वारदात होने पर हेल्पलाइन पर तत्काल इसकी जानकारी दी जा सकती है। सीसीटीवी कैमरे भी ऐसी वारदातों में आरोपियों को पकडऩे में मददगार साबित होंगे।

Published on:
30 Apr 2018 08:46 pm
Also Read
View All
CM Helpline 1076: किसान ने CM हेल्पलाइन 1076 पर किया कॉल, बोला- मुझसे खाद का ज्यादा रेट लिया, तत्काल एक्शन, दुकान सील

Surguja Collectorate: इलाहाबाद हाईकोर्ट की तर्ज पर बना है अंबिकापुर का कलेक्टोरेट भवन, जानिए 90 साल पुराना इतिहास

आधी रात बेटी बोली- मां मुझे किसी चीज ने काट लिया है, देखा तो बिस्तर पर लेटा था सांप, नहीं बच पाई जान

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर