Women search on Google: आज के दौर में किसी को कोई भी जानकारी चाहिए तो गूगल (Google) से पूछता है, इसका जवाब भी उसे तत्काल मिल जाता है, महिलाएं (Women) भी अपने जीवन से संबंधित सवाल सर्च इंजन पर जाकर पूछती हैं, शादीशुदा महिलाएं पति के बारे में ज्यादा सर्च करती हैं
अंबिकापुर. Women Search on Google: यदि कोई भी बात आपकी समझ में नहीं आती है, किसी चीज के बारे में जानने को लेकर आप उत्सुक हैं, किसी भी परेशानी में फंसे हैं और कोई उपाय नहीं सूझ रहा है तो अधिकांश लोग मोबाइल पर सर्च कर लेते हैं। सर्च इंजन में संबंधित विषय डालने पर जवाब तत्काल मिलता है। सर्च इंजन के रूप में सबसे ज्यादा गूगल (Google) का उपयोग होता है। कुछ भी पूछना या जानना हो तो गूगल से पूछ लीजिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादीशुदा महिलाएं गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च (Most search on Google) करती हैं। गूगल की स्टडी में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें महिलाएं किन-किन चीजों के बारे में अधिकांश सर्च करती हैं।
पति के बारे में इन चीजों को करती हैं सर्च
शादीशुदा महिलाएं (Married Women) ये सर्च करती हैं कि उनके पति को क्या पसंद हैं, उन्हें कैसे खुश रखा जाए। ये बात भी सामने आई है कि महिलाएं सर्च इंजन में जाकर पति को मुट्ठी में कैसे रखा जाए, उन्हें जोरू का गुलाम (Joru Ka Gulam) कैसे बनाया जाए, ये भी पूछती हैं।
परिवार के बारे में ये करती हैं सर्च
शादी के बाद महिलाएं अपने ससुराल से संबंधित सवाल भी सर्च करती हैं। वे कैसे अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों को खुश रखें। ससुराल में परिवार (Family) का हिस्सा वे कैसे बने रह सकती हैं। यदि कोई चीज खाने में पसंद हैं तो उसे बनाने का तरीका। बच्चों से संबंधित कई सवाल महिलाएं पूछती हैं।
बिजनेस के संबंध में भी करती हैं सवाल
महिलाएं शादी के बाद गूगल से अपने कैरियर व बिजनेस (Business) को लेकर भी सवाल पूछती हैं। वे सर्च करती हैं कि किस तरह का बिजनेस उनके लिए अच्छा रहेगा, जिससे वे परिवार व बिजनेस के बीच सामंजस्य बैठा सकें।
स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल
महिलाएं अपने स्वास्थ्य (Health) को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। वे स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी के लिए गूगल पर सर्च करती हैं। कुछ ऐसी बातें भी होती हैं जो वे किसी से शेयर नहीं करना चाहती, इसका उपचार वे घरेलू चीजों से करना चाहती हैं तो गूगल पर सर्च करती हैं।