अंबिकापुर. Naag swallowed snake: सांप का नाम सुनते ही शरीर सिहर उठता है। यदि सांप आस-पास दिख जाए तो लोग डर से कांप उठते हैं। बात जब नाग सांप की हो तो कलेजा मुंह को आ जाता है लेकिन स्नेकमैन के नाम से मशहूर सत्यम द्विवेदी लगातार शहर सहित जिलेभर में सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। सांपों के रेस्क्यू के दौरान कभी ऐसा नजारा भी सामने आ जाता है जब उन्हें भी हैरान (Shock) कर देता है। ऐसा ही मामला शहर से लगे ग्राम अजिरमा में नाग सांप (Naag) का रेस्क्यू करने के दौरान देखने को मिला। नाग सांप ने अपने से भी विशाल सांप (Big snake) को निगल लिया था। ऐसे में उसका शरीर अजगर जैसा हो गया था। जब वे सांप को पकडऩे पहुंचे तो नाग ने निगले हुए सांप को बाहर निकाला। सत्यम द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है।