अंबिकापुर

आप भी रहें सावधान! कभी भी हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार जैसा कि ये सरकारी कर्मचारी हुआ

एसबीआई के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एटीएम कार्ड करा दिया था ब्लॉक, वेतन आते ही खाते से गायब हो गए रुपए

2 min read
mother urges terrorists to leave her son in sopore

अंबिकापुर. वनरक्षक के बैंक खाते से 21 हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया गया। वन रक्षक ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वनरक्षक से अज्ञात शख्स ने एटीएम कार्ड नंबर व ओटीपी नंबर मांगा था। यह बात वनरक्षक ने तत्काल अपने बेटे को दी।

बेटे ने एसबीआई के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया था। जब 13 दिन बाद वेतन खाते में आया तो खाते से किसी ने 21 हजार ट्रांसफर कर लिया। इसलिए आप भी ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो आपका एटीएम व ओटीपी नंबर मांगते हों।

ये भी पढ़ें

नदी से नहाकर देर से घर लौटी बेटी तो मां ने लगा दी फटकार, फिर वो हुआ जो सोचा न था


शहर के केदारपुर निवासी 46 वर्षीय कृष्णमुरारी शर्मा वन रक्षक के पद पर अंबिकापुर वन विभाग में पदस्थ है। १४ सितंबर को उसके मोबाइल पर 6391821768 से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने वन रक्षक से जनधन योजना के संबंध में जानकारी मांगी। कॉल करने वाले ने एटीएम कार्ड का नंबर व ओटीपी नंबर भी मांग लिया।

इस दौरान उसके खाते में रुपए नहीं थे। 29 सितंबर को जब उसके खाते में वेतन आया तो ३ हजार रुपए लोन कट गया। उसके बाद पांच-पांच हजार रुपए चार बार में उसके खाते से रविन्द्र मरावी नामक व्यक्त के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया।

बुधवार को भी १३५० रुपए खाते से ट्रांसफर कर लिया गया। वन रक्षक ने इसकी शिकायत एसबीआई के ब्रांच मैनेजर से की। इसके बाद कोतवाली में इसकी शिकायत की। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने के बाद भी फर्जीवाड़ा
वन रक्षक कृष्णमुरारी ने 14 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति को मोबाइल पर एटीएम कार्ड व ओटीपी नंबर बताने की जानकारी अपने घर आकर अपने पुत्र यश शर्मा को दी। यश शर्मा 11वीं में पढ़ता है। वह समझ गया कि मेरे पिता जी कहीं न कहीं एटीएम कार्ड फर्जीवाड़ा में फंस गए हैं। वह 15 सितंबर को एसबीआई के टोल फ्री नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी थी।

बैंक द्वारा एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराने की बात कही गई थी। उसने टोल फ्री नंबर पर ही अपने पिता का एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया था। कार्ड ब्लॉक किए जाने का मैसेज भी उसके मोबाइल पर आया था। इसके बादवजूद 29 सितंबर को खाते में वेतन 24 हजार रुपए आने के बाद 21 हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया गया।

ये भी पढ़ें

Video : पुलिस ऑफिसर से चक्काजाम कर रहे कांग्रेसी बोले- मारना चाहते हैं तो मार लीजिए, हुई झूमाझटकी
Published on:
04 Oct 2018 03:33 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…