अंबिकापुर

सड़क किनारे जंगल में खून से सनी मिली युवती की लाश, सिर पर भारी चीज से किया गया है प्रहार

युवती की नहीं हो पाई है शिनाख्त, पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुटी, पीएम रिपोर्ट का है इंतजार
2 min read
Girl dead body
Dead body of girl

अंबिकापुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थानांतर्गत ग्राम कंडा के नगेसियापारा में शनिवार की देर शाम एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती की हत्या सिर पर किसी भारी चीज से वार कर की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

युवती की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। रविवार दोपहर 2 बजे तक शव का पीएम नहीं हो सका था। इसलिए पुलिस दुष्कर्म की आशंका से इनकार कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थानांतर्गत ग्राम कंडा के नगेसियापारा में शनिवार की देर शाम ग्रामीणों ने एक लड़की की खून से सनी लाश देखी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाने में दी। सूचना मिलते ही एएसपी पंकज शुक्ला समेत थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा पश्चात रविवार को युवती का शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्रथमदृष्ट्या युवती की हत्या कर लाश फेंके जाने की पुष्टि हुई है। युवती के सिर के पीछे किसी वजनी चीज से प्रहार करने के निशान हैं। युवती की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी थाने व चौकियों में युवती की फोटो भेजी है ताकि यदि वहां कोई गुम इंसान कायम है तो उसका मिलान किया जा सके।

एएसपी का ये है कहना
इस संबंध में बलरामपुर के एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि युवती कुर्ती व जिंस पहनी हुई है। उसकी ऊंचाई करीब 5 फीट तथा फेस गोल अंडाकार है। उन्होंने बताया कि शव का पीएम फिलहाल नहीं हो सका है। इससे उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी इसके बारे में कुछ भी कह पाना संभव होगा।


सेमरसोत अभ्यारण्य से लगा है इलाका
जिस स्थान पर युवती की लाश मिली है वह सेमरसोत अभ्यारण्य से लगा है। घटनास्थल पस्ता थाना से करीब 30 किलोमीटर दूर रामानुजगंज मुख्य मार्ग से 3 किलोमीटर भीतर है। सूचना पर रात में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य भी पहुंचे थे।

Published on:
15 Jul 2018 02:31 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या