अंबिकापुर

आंगन से चिल्लाती हुई घर में घुसी युवती, मां को बताई ऐसी बात कि रह गई सन्न, फिर हो गई मौत

घर के आंगन मेें शाम को बर्तन धोने के दौरान हुई घटना, घर में मच गई अफरा-तफरी, काफी कोशिश के बाद भी नहीं बची जान
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 9:48 PM IST
body
Body

अंबिकापुर. 25 वर्षीय एक युवती गुरुवार की शाम अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। पैर में जलन होने पर देखा तो सांप वहां से जा रहा था। इसके बाद वह चिल्लाते हुई घर में घुसी और मां को सांप के डसने के बारे में बताया। यह सुनकर मां के भी हाथ-पांव फुल गए।

आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से रेफर किए जाने के पश्चात उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज शुरु किया गया। इस दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।


जशपुर जिले के ग्राम कुनकुरी निवासी कुसुुमलता कुजूर 25 वर्ष अपने माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी। गुरुवार की शाम वह घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान उसके पैर में किसी जहरीले सांप ने डस लिया। उसे पैर में काटने का अहसास हुआ तो वह खड़ी हो गई। इसी बीच उसने देखा कि सांप वहां से जा रहा है।

उसने देखा तो पैर में सांप काटने के भी निशान थे। इसके बाद वह चिल्लाती हुई घर में घुसी और मां को यह बात बताई। मां ने जब सांप डसने की बात सुनी तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।

आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। फिर युवती को तत्काल कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार पश्चात उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे।

यहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज शुरु किया गया। एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसी बीच शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।


बेटी की मौत से पसरा मातम
जवान बेटी की मौत से माता-पिता व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर पुलिस ने पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया। गौरतलब है कि जशपुर जिले में हर साल सांप डसने से दर्जनों लोगों की जान चली जाती है।

Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान