अंबिकापुर

16 लाख रुपए के ब्राउन शुगर और नशीले इंजेक्शन के साथ महिला व युवक गिरफ्तार, झारखंड से है कनेक्शन

Drug smugglers arrested: मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के रामानुजगंज चौक के पास से दोनों को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर दोनों को भेजा गया जेल
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2023, 7:22 PM IST
Brown sugar smuggling
Young man and woman arrested with brown sugar and intoxicating injection

अंबिकापुर. Drug smugglers arrested: 65 ग्राम ब्राउन शुगर व 193 नग नशीले इंजेक्शन के साथ कोतवाली पुलिस ने महिला व युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों शहर के रामानुजगंज चौक के पास ब्राउन शुगर व इंजेक्शन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। जब्त ब्राउन शुगर व नशीले इंजेक्शन की कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


मामले का खुलासा करते हुए एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस को 19 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली की शहर के रामानुजगंज चौक के पास एक युवक व महिला काफी मात्रा में मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश ङ्क्षसह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

हुलिए के आधार पर वहां खड़े युवक व महिला को पकडक़र उनके पास रखे बैग की तलाशी ली तो 65 ग्राम ब्राउन शुगर व 193 नग नशीले इंजेक्शन मिले, जिसे जब्त कर लिया गया। जब्त ब्राउन शुगर व इंजेक्शन की कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजकिशोर गुप्ता पिता पीयूष गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी सतीपारा अम्बिकापुर व साधना कसेर पति राजेश कसेर उम्र 32 वर्ष निवासी रतकालो थाना जयनगर जिला सूरजपुर, वर्तमान निवासी रामानुजगंज चौक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। खुलासे के दौरान एएसपी पुपलेश कुमार उपस्थित थे।


झारखंड के गढ़वा से जुड़े हैं तार
एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि आरोपियों के कनेक्शन झारखंड के गढ़वा से जुड़े हैं। ये वहीं से ब्राउन शुगर व नशीले इंजेक्शन सस्ते दामों पर लाकर अंबिकापुर व आस पास के क्षेत्रों में काफी महंगे दामों पर सप्लाई करते हैं। आरोपी गढ़वा से बस के माध्यम से नशे का सामान मंगाता है और यहां बेचता है।


आरोपी पूर्व में भी जा चुका है जेल
गिरफ्तार आरोपी राजकिशोर आदतन अपराधी है। वह पूर्व में भी अवैध मादक पथार्थ की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वह झारखंड के गढ़वा से ब्राउन शुगर व नशीले इंजेक्शन मंगवाकर महिला आरोपी साधना कसेर के साथ बिक्री करता था।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, आरक्षक स्मिता रागिनी, अतुल सिंह, समीनुल हसन फिरदौशी, अमृत सिंह, मनीष सिंह, शाहबाज अंसारी, जयदीप सिंह, रुपेश महंत व जितेश साहू शामिल रहे।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत