अंबिकापुर

जेल से छूटकर शुरु कर दिया था घिनौना धंधा, निकला था ग्राहक की खोज में, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

मुखबिर से सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मैरिन ड्राइव तालाब के पास धरदबोचा, निकला 4 लाख 80 हजार का ब्राउनशुगर
2 min read
Brownsugar smuggler arrested
Brownsugar smuggler arrested

अंबिकापुर. जेल से छूटने के बाद एक युवक फिर से अवैध धंधे में लग गया था। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह ब्राउनशुगर लेकर ग्राहक की तलाश में निकला है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर शहर के मेरिन ड्राइव तालाब के पास उसे धरदबोचा।

तलाशी में उसकी जेब से 17.34 ग्राम ब्राउनशुगर मिला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ सरगुजा पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसमें उन्हें समय-समय पर सफलता भी मिल रही है। इसी कड़ी में सोमवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतापपुर नाका के खालपारा निवासी सुखु बंगाली कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है तथा ब्राउनशुगर बेचने मैरिन ड्राइव तालाब की ओर निकला है।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच व कोतवाली की संयुक्त टीम ने एसपी के निर्देशन तथा एएसपी और सीएसपी के मार्गदर्शन में मैरिन ड्राइव तालाब के पास घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखु विश्वास उर्फ सुखु बंगाली पिता नारायण विश्वास 36 वर्ष बताया।

उसके जेब की तलाशी ली गई तो एक प्लास्टिक की पुडिय़ा में 17.34 ग्राम ब्राउनशुगर निकला। पुलिस ने ब्राउनशुगर जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब्त ब्राउनशुगर की कीमत 4 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 21 (बी) नारकोटिक्स अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में में कोतवाली टीआई विनय सिंह बघेल, एएसआई अरुण गुप्ता, आरक्षक संजीव चैबे, आरक्षक प्रविन्द्र सिंह तथा क्राइम ब्रांच एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनीष यादव प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव आरक्षक भोजराज पासवान, दीनदयाल सिंह, राकेश शर्मा, जयदीप सिंह, बृजेश राय, विवेक राय, मनीष यादव, अमृत सिंह, अमित विश्वकर्मा, अनुज जायसवाल, विरेन्द्र पैंकरा, नितिन सिन्हा, जितेश साहू, अंशुल शर्मा, राहुल सिंह, महिला आरक्षक स्मिता रागिनी शामिल रहे।

Updated on:
30 Oct 2018 06:57 pm
Published on:
30 Oct 2018 06:57 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से