अंबिकापुर

Surguja News: अंडे की खातिर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, देखकर सहमे लोग, बुलानी पड़ गई पुलिस- See Video

Surguja mobile tower case: सरगुजा जिले के जमगला में युवक की करतूत देखकर घरवालों व गांव के लोगों ने दांतों तले दबा ली अंगुली, पुलिस की मौजूदगी में उतारा गया नीचे
2 min read
Young man climbed on mobile tower
Surguj anews, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। कुछ लोग अपनी जिद पूरी करने किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं, चाहे इसमें उनकी जान को खतरा ही क्यों न हो। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब युवा कभी मोबाइल टावर (Youth climbed on mobile tower), कभी पानी टंकी तो कभी हाईटेंंशन टावर पर चढक़र अपनी बात मनवाना चाहते हैं। ऐसा ही एक मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला से सामने आया है। अंडे की खातिर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह देख उसके घरवाले और गांव वालों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। फिर समझाइश देकर काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है।

घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला की है। बताया जा रहा है कि 20-25 वर्षीय शिवशंकर पिता सुकुल को अंडा खाने की लत थी। वह रोज अंडा खाता था। रविवार की सुबह उसे अंडा नहीं मिला तो वह नाराज हो गया और गांव में ही स्थित करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर (Young man on mobile tower) पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ता देख घरवालों के अलावा गांव के लोग भी पहुंचे।

उससे कहा गया कि वह नीचे उतर आए, लेकिन वह सबसे ऊंचाई पर पहुंच गया। वहां वह खड़ा हो गया, यह देख लोगों की जान हलक में आ गई। वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। थोड़ी भी चूक उसकी जान ले सकती थी। फिर इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Man climbed on tower for egg: मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे

मोबाइल टावर के पास पहुंची पुलिस ने उससे कहा कि उसे खाने में अंडा दिया जाएगा, वह नीचे उतर आए। इसके अलावा घर व गांव के लोगों ने भी भरोसा दिलाया। फिर काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान गांव में कौतूहल की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति कुछ समय से पूरी तरह ठीक नहीं है।

Surguja news, मोबाइल टावर पर चढक़र खड़ा हो गया युवक (Photo- Video grab)

टावर पर चढ़ गई थी युवती

बता दें कि इस घटना से 2 दिन पूर्व ही सूरजपुर जिले के चांदनी थाना परिसर में एक युवती अपने प्रेमी की खातिर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। बाद में उसे समझाइश देकर पुलिस ने नीचे उतारा था। ऐसी घटनाएं (Mobile towers climbing case) इन दिनों आए दिन देखने को मिल रही है।

Updated on:
02 Aug 2026 01:37 pm
Published on:
02 Aug 2026 01:37 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा