अंबिकापुर

भोले की भक्ति में शिवलिंग पर काटकर चढ़ा दी जीभ, पर्ची पर ये बात लिखकर बैठा रहा मंदिर में

गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है भर्ती, माता-पिता का कहना कि बचपन से ही भगवान शिव की करता है पूजा
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 4:41 PM IST
Young man cut his tongue
Young man who cut his tongue

अंबिकापुर. 28 वर्षीय एक युवक बचपन से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता था। सोमवार की सुबह वह घर से पूजा कर निकला और गांव से कुछ दूर स्थित भगवान शिव के मंदिर में पहुंच गया। यहां उसने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। इस दौरान काफी मात्रा में खून मंदिर परिसर में फैल गया।

फिर युवक ने पर्ची पर लिख छोड़ा कि मंदिर में आने वाले मंदिर की साफ-सफाई कर उसकी भी सेवा करें। फिलहाल गंभीर स्थिति में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सूरजपुर जिले के ग्राम करवां निवासी मोहन चौधरी 28 वर्ष खेती-किसानी करता है। वह माता-पिता तथा पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। सोमवार की सुबह उसने भगवान शिव की घर में पूजा-अर्चना की और सबको प्रसाद खिलाकर निकल गया। इसके बाद वह ग्राम लटोरी से लगे चंद्रमेढ़ा स्थित शिव मंदिर में पहुंचा और ब्लेड से अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी।

कुछ देर बाद जब गांव के लोग वहां पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के भीतर खून फैला हुआ था। यह देख लोगों की आंखें फटी रह गईं। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी सरपंच को दी।

सूचना मिलते ही सरपंच मौके पर पहुंचा और युवक के परिजन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है।


लिख छोड़ी थी पर्ची
जीभ काटने के बाद युवक काफी देर से मंदिर के भीतर ही बैठा था। उसने मंदिर में एक पर्ची लिख छोड़ी थी जिसपर लिखा था कि मंदिर की साफ-सफाई कर उसे भी नहलाएं-धुलाएं और उसकी सेवा करें।


पिता का ये कहना
इस संबंध में युवक के पिता का कहना है कि उनका बेटा बचपन से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहा है। हो सकता है उसने कोई मन्नत मांगी हो और जीभ चढ़ाने की बात रखी हो।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन