अंबिकापुर

रात में ससुराल जा रहे युवक के पीछे से मौत बनकर आ गया ट्रक, उजड़ गया नई नवेली दुल्हन का सुहाग

एक साल पहले ही हुई थी युवक की शादी, बाइक से शहर के रास्ते होकर ससुराल जाने के दौरान हो गया हादसे का शिकार
less than 1 minute read
Bike accident
Bike accident

अंबिकापुर. एक युवक शुक्रवार की रात को बाइक से ससुराल जा रहा था। शहर से गुजरने के दौरान बनारस चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर डॉयल 112 की पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके घर व गांव में मातम पसर गया है।


अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर भिट्ठीकला से 3 किमी दूर ग्राम चीताबहार निवासी 22 वर्षीय जयपाल राजवाड़े पिता हरीलाल की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। शुक्रवार की रात को वह अपनी बाइक से ससुराल लटोरी से लगे ग्राम महेशपुर जा रहा था।

वह करीब 9.30 बजे शहर के बनारस चौक के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इधर घटना की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली, वे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए। यहां युवक को मृत देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Updated on:
03 Nov 2018 07:30 pm
Published on:
03 Nov 2018 07:30 pm
Also Read
View All
Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?