अंबिकापुर

Breaking : बाइक सवार 2 दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर पहिया चढऩे से एक की दर्दनाक मौत

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शाम को हुआ दर्दनाक हादसा, समेटकर ले जाना पड़ा शव, दूसरे की हालत गंभीर
2 min read
Road accident
Raod accident

अंबिकापुर. बाइक सवार दो दोस्त गुरुवार की शाम लखनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेंड्राकला में सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे। इस दौरान एक युवक के सिर के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


लखनपुर थानांतर्गत ग्राम पिपरखार निवासी मिथलेश यादव 35 वर्ष अपने दोस्त ग्राम पुहपुटरा निवासी कुमार साय राजवाड़े के साथ गुरुवार की शाम करीब 6 बजे अंबिकापुर से अपनी डिस्कवर बाइक क्रमांक सीजी 15 सीक्यू-8177 से लखनपुर की ओर जा रहा था।

दोनों अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम मेंड्राकला के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए-9075 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान ट्रक का पहिया मिथलेश यादव के सिर पर चढ़ गया। इससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि कुमार साय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही लखनपुर थाना प्रभारी प्रमोद यादव अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को खुद पुलिसकर्मियों की मदद से उठाकर वाहन में रखवाया।

उन्होंने शव को पीएम के लिए तथा घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया। इधर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक घायल
इधर लखनपुर के ग्राम लहपटरा में बुधवार की रात अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्राम लोधिमा निवासी सूरज अपने बाइक क्रमांक सीजी 15 ई 8508 से लखनपुर की ओर गया हुआ था। देर रात वह वापस लौट रहा था। इसी समय उसके सामने एक ट्रक आ गया।

ट्रक की चपेट में आ जाने से उसका पैर बुरी तरह से कुचल गया। टक्कर होने के बाद ट्रक का चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया तथा लोगों की मदद से घायल सूरज को अस्पताल पहुंचाया। जहां अभी उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

Published on:
21 Jun 2018 09:42 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से