अंबिकापुर

विसर्जन के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ तालाब में डूब गया युवक, छोटा भाई बोला- हुई है हत्या

दोस्त के घर स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने शहर के महामाया तालाब में अकेले उतरा था युवक, हो गया हादसे का शिकार

2 min read
Relative talk with police
Young man talk with police

अंबिकापुर. प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक सोमवार की शाम महामाया तालाब में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए।

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के छोटे भाई ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके भाई के साथ मारपीट की गई है। इतने कम पानी में वह कैसे डूब सकता है।


शहर के मायापुर निवासी 30 वर्षीय रविशंकर गुप्ता पिता नथुनी गुप्ता सोमवार की शाम को अपने दोस्त घुटरापारा निवासी शंभू लोहरा के घर गया था। शंभू के घर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। सोमवार की शाम को प्रतिमा विसर्जन करने की तैयारी की जा रही थी। प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में रविशंकर भी शामिल हो गया।

विसर्जन के दौरान लोग शराब के नशे में नाचते-गाते महामाया तालाब पहुंचे। इस बीच भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर रविशंकर अकेले ही तालाब में उतर गया। इस दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक नहीं निकलने पर वहां मौजूद शंभू व अन्य लोग उसे निकालने का प्रयास करने लगे, पर तालाब में उसका कहीं पता नहीं चला।

शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान शंभू ने घटना की जानकारी रविशंकर के परिजन को मोबाइल से दी। खबर मिलते ही रविशंकर का भाई मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


भाई ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक का छोटा भाई पवन गुप्ता ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। पवन ने अस्पताल चौकी निर्मला कश्यप के समक्ष बताया कि मेरे भाई की शंभू लोहरा द्वारा मारपीट कर हत्या की गई है।

इतने लोगों के बीच इतने कम पानी में वह कैसे डूब सकता है, जबकि घटना के समय मौके पर काफी संख्या में लोग थे। इधर मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।

Published on:
18 Sept 2018 07:48 pm
Also Read
View All
Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर