अंबिकापुर

Murder in Surguja: पत्नी चली गई थी मायके, घर पर पति की धारदार हथियार से हत्या, मिले संघर्ष के निशान

Surguja Murder Case: रात में अज्ञात लोगों ने दिया वारदात को अंजाम, परिजनों ने सुबह खून से लथपथ लाश देख पुलिस को दी सूचना, फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड की टीम कर रही जांच
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 4:09 PM IST
Young man murder in Surguja
Murder in Surguja, घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस (Photo- Patrika)

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला में 40 वर्षीय एक युवक की धारदार हथियार से गले और सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार की सुबह आंगन में खून से लथपथ हालत (Murder in Ambikapur) में मिला। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस को घर के भीतर से आंगन तक संघर्ष के निशान मिले हैं। कुर्सी टूटी मिली तथा घर में खून के छींटे भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी कुछ माह पहले अपने मायके चली गई थी। रात करीब 10 बजे वह अपने घर की ओर जाते देखा गया था। युवक की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला टिकरापारा निवासी अंगद चौधरी पिता घूरसाय चौधरी 40 वर्ष राजमिस्त्री था। उसकी पत्नी कुछ माह पहले मायके चली गई थी। इसके बाद से वह घर पर अकेले रहता था, जबकि उसके अन्य परिजन गांव में कुछ दूरी पर दूसरे घर में रहता था। घरवालों ने उसे सोमवार की रात करीब 10 बजे उसे घर की ओर आते देखा था।

Murder in Surguja, आंगन में मिला युवक का शव (Photo- Patrika)

इसी बीच मंगलवार की सुबह उसकी खून से लथपथ लाश घर के आंगन में मिली। इसकी सूचना परिजनों ने लखनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड (Dog squad) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस को मृतक के गले व सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं।

टूटी मिली कुर्सी, बिखरे थे खून के छींटे

पुलिस ने घर के भीतर जांच की तो वहां कुर्सी टूटी मिली तथा घर की दीवारों व फर्श पर खून के छींटे मिले। इससे पुलिस आशंका जता रही है कि हमलावर व मृतक के बीच जमकर संघर्ष हुआ होगा। इस दौरान मृतक अपनी जान बचाने आंगन की ओर भागा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Murder news: हत्या किसने की, पता नहीं

पुलिस हत्या (Young man murder) के कारणों व किसने हत्या की, इसका पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों का बयान दर्ज किया। परिजन का कहना था कि रात करीब 10 बजे उन्होंने अंगद को घर आते देखा था। 10 बजे के बाद ही उसकी किसी ने हत्या की होगी। पुलिस मामले के हर पहलुओं की जांच कर रही है।

Updated on:
3 Nov 2026, 4:09 PM IST
Published on: