अंबिकापुर

लिफ्ट देकर युवती को किराए के रूम में बना लिया बंधक, फिर 2 दिन तक किया गंदा काम

रास्ते में जा रही परिचित युवती को बाइक में बैठाकर घुमाने के बहाने बना लिया था बंधक, मोबाइल से युवती ने परिजनों को दी जानकारी
2 min read
Rape
Rape

अंबिकापुर. दो दिन तक नमनाकला स्थित किराए के मकान में एक युवक ने अपनी परिचित युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही पीडि़ता की आरोपी युवक ने बेरहमी से पिटाई भी कर दी। इस दौरान युवती ने अपनी जान बचाने के लिए मौका देख कर अपने परिजन को फोन किया।

इसके बाद परिजन ने पीडि़ता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पीडि़ता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


लखनपुर विकासखंड के ग्राम चिचरापारा निवासी शंकर कुर्रे पिता परतुराम कुर्रे उम्र 25 वर्ष कई दिनों से अंबिकापुर स्थित नमनाकला में किराये के मकान में रहता है। बीते रविवार को उसके परिचय की एक युवती अकेले किसी काम से ग्राम कुन्नी जा रही थी। युवती को अकेला देख आरोपी उसे रोक कर बातचीत करने लगा और बहला-फुसलाकर अपनी बाइक में बैठा लिया।

इसके बाद वह उसे घूमाने की बात कहकर अंबिकापुर के नमनाकला स्थित अपने किराए के मकान में ले आया। युवती ने जब उसे कहा कि वह उसे घर छोड़ दे तो उसने घर में ही उसे बंधक बना लिया।

इसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। युवक ने उसे 2 दिन तक बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा।


बाहर से बंद कर देता था ताला
बताया जा रहा है कि आरोपी जब भी किराए के रूम से बाहर जाता था तो ताला बंद कर देता था। इधर पीडि़ता ने अपनी जान बचाने और आरोपी के चंगुल से छूटने के लिए आस-पड़ोस के लोगों की मदद ली।

वह मौका देखकर पड़ोस के एक व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी और किराए के रूम का पता बताई। जानकारी मिलते ही पीडि़ता के परिजन अंबिकापुर पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।


परिजनों के साथ पहुंची थाने
युवती के परिजन युवक के चंगुल से छुड़ाने के बाद सीधे गांधीनगर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 342, 506 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Published on:
09 May 2018 09:07 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद