5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : मिनी बस में 60 सवारी बैठाकर हवा से बातें कर रहा था ड्राइवर, पलटी तो 1 महिला की मौत, 30 घायल

यात्रियों ने कहो- छत के केबिन में भी भरकर बैठाया था सवारी, तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे पलट गई, मच गई चीख-पुकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 May 2018, 7:37 PM IST

Bus overturned

Bus accident

सोनहत. विकासखण्ड सोनहत के वनांचल ग्राम छतरंग से बैकुंठपुर आने वाली मिनी बस बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे घटना स्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई और करीब 30 यात्री घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को सोनहत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस कर करीब 60 यात्री बैठाए गए थे। बस पलटते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

बोल बम मिनी बस क्रमांक सीजी 16 ए-1509 ग्राम छतरंग से सोनहत ब्लाक मुख्यालय, बैकुंठपुर सवारी लेकर जा रही थी। इस दौरान मिनी बस अनियंत्रित होकर पुलिया के पास पलट गई। इससे घटना स्थल पर ही ग्राम छतरंग निवासी फूलबसिया (58) की मौत हो गई। वहीं करीब 30 सवारी घायल हो गए हैंं। इसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर संजीवनी एक्सप्रेस 108 पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सोनहत लेकर पहुंची। अस्पताल में घायल कुछ सवारी का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सवारियों का उपचार जारी है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मिनी बस में ठूंस-ठंूस कर सवारी भरी गई थी और छत की केबिन में भी कुछ यात्रियों को बैठाया गया था। मिनी बस के अंदर और केबिन सहित करीब 60 सवारी बैठाने की जानकारी मिली।

सोनहत में बुधवार को साप्ताहिक बाजार होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी करने पहुंचते हैं। मिनी बस ग्राम जोगिया से सोनहत होकर बैकुंठपुर आ रही थी। ग्राम कछाड़ी व छिंगुरा के बीच एक पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गई।


वनांचल में बिना फिटनेस-परमिट बस दौड़ाने की चर्चा
स्थानीय ग्रामीणों ने मिनी बस दुर्घटना को लेकर वनांचल गावों में बिना फिटनेस-परमिट के ही सवारी बस चलाने की चर्चा कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि बस पुरानी व जर्जर हालत में होने के बाद भी चलाई जा रही है। इससे वनांचल के ग्रामीण भी मजबूरी में बस में सफर करते हैं। क्योंकि वनांचल में आवागमन का कोई साधन ही नहीं मिलता है।


घायलों को कराया भर्ती
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच कर सभी को इलाज के लिए निकट स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में भर्ती कराया गया है। एक महिला की मौत हो चुकी है और कई यात्री घायल हैं। जिनकी जानकारी ली जा रही है। वहीं बस की परमिट है या नहीं। यह जांच में ही सपष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।
आरपी साहू, थाना प्रभारी सोनहत