अंबिकापुर

तलाकशुदा युवती के किराए के मकान में अक्सर गंदा काम करने आता था युवक, 2 साल बाद सामने आई उसकी ये असलियत तो…

युवती ने युवक को सबक सिखाने की ठान ली फिर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Women
Rape with women

अंबिकापुर. शहर में किराए के मकान में रहने वाली तलाकशुदा युवती के साथ 2 वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


बलरामपुर निवासी 26 वर्षीय एक तलाकशुदा युवती शहर के सत्तीपारा में किराए के मकान में रहती है। 2 वर्ष पूर्व युवती की पहचान राम मंदिर रोड निवासी 35 वर्षीय रूपेश मित्तल पिता नरेश मित्तल से हुई। इसी बीच दोनों का प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी युवक मौका देख अक्सर पीडि़ता के किराए के रूम में जाया करता था।

पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उससे 2 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। वहीं जब भी युवती शादी की बात करती तो आरोपी किसी न किसी बात को लेकर उससे विवाद करता और मारपीट करने लगता। जब पीडि़ता ने युवक पर दबाव बनाना शुरु किया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

इस बात से नाराज होकर पीडि़ता ने आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 376, 2ढ, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
26 May 2019 09:02 pm