अंबिकापुर

प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली युवती से ये वादा कर युवक ने कई महीने तक किया दुष्कर्म, जब निभाने की बारी आई तो…

स्कूल आने-जाने के दौरान हुआ था दोनों का परिचय, युवती ने युवक को सबक सिखाने की ठान ली और पहुंच गई पुलिस के पास

less than 1 minute read
Girl

अंबिकापुर. शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ युवती को उसके परिचित युवक ने शादी का झांसा देकर कई महीने तक दुष्कर्म किया। युवक द्वारा शादी से इनकार करने पर पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।


शहर की एक 24 वर्षीय युवती बौरीपारा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। युवती के स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात झारखंड के हुसैनाबाद दंडिला निवासी बाल्मिकी विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा से हुई। इस बीच दोनों में बातचीत शुरू हो गई।

इसी दौरान युवक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती मान गई। युवती को झांसे में लेकर युवक ने उसके घर जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

जब युवती शादी करने की बात कहती तो युवक टालमटोल शुरू करने लगता। कई महीने बीत जाने के बावजूद जब युवती ने पुन: शादी करने की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया।


दर्ज कराई रिपोर्ट
इसके बाद युवती ने उसे सबक सिखाने की ठान ली और अपने साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा ३७६ के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Published on:
06 Jun 2019 08:44 pm
Also Read
View All
Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो