अंबिकापुर

घरवालों ने भिजवाया था जेल कि कुछ दिन में सुधर जाएगा लेकिन वापस लौटा लाश बनकर

अब घरवालों को हो रहा पछतावा, परिजन की शिकायत पर 21 जून को ही पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा था जेल
2 min read
Dead body
dead body

अंबिकापुर. एक युवक शराब का आदी था। वह अक्सर शराब पीकर घर आता और परिजन से गाली-गलौज करता था। इससे परेशान होकर घरवालों ने उसकी शिकायत थाने में कर दी। घरवालों की मंशा थी कि कुछ दिन जेल में रहेगा तो उसमें सुधार आ जाएगा। 21 जून को पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

सोमवार को जेल में उसकी तबीयत बिगडऩे पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया।


नगर के नवापारा, फुंदुरडिहारी निवासी रजत कंसारी पिता नवीन कंसारी 34 वर्ष शराब पीने का आदी था। वह सुबह से लेकर शाम तक शराब के नशे में रहता था। घर पहुंचने के बाद वह परिजन से गाली-गलौज व विवाद भी करता था। परिजन ने उसे कई बार मना किया कि शराब न पीए लेकिन उनकी बातों का उस पर कोई असर नहीं होता था।

21 जून को वह फिर शराब पीकर घरवालों से गाली-गलौज कर रहा था तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के पीछे घरवालों की मंशा थी कि डर से वह उन्हें परेशान नहीं करेगा तथा 2-4 दिन जेल में रहेगा तो सुधर जाएगा। उसी दिन पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उसे सेंट्रल जेल भेज दिया था।

इधर 25 जून को जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रबंधन द्वारा उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 27 जून की सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया।


घरवालों को हो रहा पछतावा
युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम भी पसरा गया है। वहीं युवक की मौत के बाद अब उन्हें पछतावा भी हो रहा है।

Published on:
27 Jun 2018 07:26 pm
Also Read
View All
School Enrollment Festival: मंत्री ने बजाई स्कूल की घंटी, बच्चों को मिठाई खिलाकर कराया प्रवेश, कहा- मन लगाकर पढ़ें

Ambikapur News: गांधीनगर थाना के पीछे बिक रही शराब, परेशान महिलाएं पहुंचीं कलेक्टर के पास, कहा- साहब, बंद करवाइए

Kidnapping Case: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अपहृत 3 वर्षीय बालक 7 दिन बाद मिला, प्लेटफॉर्म पर सो गया था पिता

Ambikapur-Delhi Train: अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन सप्ताह में चलनी है 2 दिन, लेकिन सेवा अब तक शुरु नहीं, रेलवे मंत्री को लिखा पत्र

Surguja Crypto Currency Fraud: क्रिप्टो करेंसी बिगेट वालेट में लगवा रहे थे पैसे, कहा- ज्यादा मुनाफा मिलेगा, होटल में किया सेमिनार, 5 गिरफ्तार