अमरीका

अमरीका: बतख के पीछे एक कतार में तैरते दिखे 76 बच्चे, बेमिजी झील की तस्वीर हुई वायरल

इस तस्वीर के बाद इस झील को देखने आने वालों की संख्या पहले से तीन गुनी हो गई है। लोग इस झील के किनारे बैठकर दिन भर इस नजारे का इंतजार कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 9:14 AM IST
1 HEN, 76 DUCKLINGS
अमरीका: बतख के पीछे एक कतार में तैरते दिखे 76 बच्चे, बेमिजी झील की तस्वीर हुई वायरल

न्यूयार्क। मेंनिसोटा की बेमिजी झील में एक बतख की अपने 76 बच्चों के साथ एक पंक्ति में तैरती हुई तस्वीर इन दिनों खूब चर्चा में है। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ब्रेंट सिजेक ने इस दिलकश नजारे की तस्वीर खींची और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उसके बाद यह तस्वीर रातों-रात दुनिया भर में मशहूर हो गई। लोगों ने इसे काफी पसंद किया और तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हो गई।

तस्वीर हुई वायरल

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ब्रेंट सिजेक ने बताया कि इस तस्वीर के वायरल होने के बाद करीब 10 हजार लोग इसे इंटरनेट पर देख चुके हैं। 9 हजार लोगों ने इस तस्वीर को लाइक किया है, जबकि इस तस्वीर पर 3500 कमेंट आ चुके हैं। ब्रेंट सिजेक ने बताया कि कि अधिकतर लोग फोटो वाली जगह के बारे में पूछते हैं। इस तस्वीर के चलते यह झील भी काफी मशहूर हो चुकी है। इस तस्वीर के बाद इस झील को देखने आने वालों की संख्या पहले से तीन गुनी हो गई है। लोग इस झील के किनारे बैठकर दिन भर इस नजारे का इंतजार कर रहे हैं।

तस्वीर या अजूबा

एक साक्षात्कार में फोटोग्राफर ब्रेंट सिज़ेक ने कहा, "यह जबरदस्त था," मुझे नहीं पता था कि एक बतख एक साथ इतने सारे बच्चों ख्याल रख सकता है। फोटोग्राफर के मुताबिक उसने बतखों की इतनी लंबी लाइन जीवन में पहली बार देखी । इस तस्वीर के बारे में येल यूनिवर्सिटी के पक्षी विज्ञानी रिचर्ड ओ प्रुम कहते हैं कि "बतखें बहुत ही अनुशासित पक्षी होते हैं, लेकिन बतखों को इस तरह एक लाइन में इतने अनुशासन में चलते हुए कभी नहीं देखा गया है । इस तस्वीर को नेशनल ऑडुबोन सोसायटी की वेबसाइट पर भी पोस्ट किया गया है।

Published on:
Also Read
View All