7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में नई नीति ‘स्टूडेंट स्टेटस’ का उल्लंघन करने पर दस साल तक बैन

अमरीका ने विदेशी छात्रों के लिए नियम कड़े कर दिए हैं। जो छात्र इसका उल्लंघन करेगा उस पर दस साल तक बैन लगाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 11 Aug 2018, 3:52 PM IST

file pic

अमरीका में नई नीति 'स्टूडेंट स्टेटस' का उल्लंघन करने पर दस साल तक बैन

वाशिंगटनः अमरीका में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वालों के लिए बुरी खबर है। 9 अगस्त से लागू हो चुकी अमरीका की नई नीति छात्रों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इसका असर लगभग 1.86 लाख विदेशी छात्रों पर पड़ेगा। अगर कोई छात्र अमरीका की नई नीति 'स्टूडेंट स्टेटस' का उल्लंघन करता है तो उसको अवैध माना जाएगा। इस कानून के अनुसार, अगर कोई छात्र नीति का उल्लंघन करने के 180 दिन बाद अमरीका छोड़ता है तो वह तीन से दस साल तक वापस अमरीका नहीं जा सकता और न ही वहां पर रहकर पढ़ाई कर सकता है।

ये भी पढ़ेंः ट्रेड वाॅर के बीच अमरीका देगा भारत को सौगात, STA-1 दर्जा पाने वाला तीसरा एशियार्इ देश बन सकता है भारत
नई नीति में यह है प्रावधान
9 अगस्त से लागू इस नीति के तहत अगर किसी छात्र का स्टूडेंट स्टेटस चला जाता है तो वह पांच महीने के अंदर बहाली के लिए प्रार्थना पत्र दे सकता है। अमरीका की तरफ से कहा गया है कि अगर किसी छात्र ने गलती से अपना स्टेटस खो देता और उसे कई साल बाद पता चलता है तो उल्लंघन के दिन से उसकी अमरीका में मौजूदगी अवैध मानी जाएगी और उसे देश में रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः न्यूजर्सी: आसमान से अचानक होने लगी पैकटों की बौछार, ट्रंप के नाम लिखा था ये बड़ा संदेश

अमरीका में पहले ये था नियम

इससे पहले अमरीका में अवैध तब करार दिया जाता था जब सरकार को पता चले कि कोई छात्र कानून का उल्लंघन किया है। इसके बाद मामला कोर्ट में जाता था। कोर्ट दोनों पक्षों को सुनता था उसके बाद कोई आदेश जारी करता था। लेकिन अब इस नए कानून के मुताबिक 'स्टूडेंट स्टेटस' का उल्लंघन करते हुए अवैध घोषित हो जाएगा औऱ वह अमरीका में रहकर पढ़ाई करने के योग्य नहीं माना जाएगा।