एयरपोर्ट के ही एक संदिग्ध चोर पायलट ने पैसेंजर जेट Horizon Air Q400 के साथ सिएटल-टकोमा एयरपोर्ट से बिना इजाजत शुक्रवार रात 8 बजे को उड़ान भरी। बिना इजाजत उड़ान भरने के बाद यह विमान वॉशिंगटन डीसी के समीप पियर्स काउंटी स्टेट के केट्रोन द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश होने की वजह साफ नहीं हो पाई है, हालांकि अमरीकी अधिकारी इसे आतंकी घटना नहीं मान रहे हैं। पायलट अमेरिका के पियर्स काउंटी स्टेट का रहने वाला है। हालांकि उसके नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल के मुताबिक इसका नाम रिक बताया जा रहा है। अमरीकी मीडिया के अनुसार विमान चुराने वाला व्यक्ति एयरलाइन का मैकेनिक था।