अमरीका: बच्चे को दूध पिलाती महिला को मुंह ढकने का आदेश, मामले की होगी जांच
व्यक्ति ने महिला को स्तनपान कराते हुए देखा, उसने महिला को चेहरा ढंकने के आदेश दिए। महिला ने उसकी बात को मानते हुए बच्‍चे को फीड कराते हुए पूरे समय तक अपना चेहरा ढके रखा।
अमरीका: बच्चे को दूध पिलाती महिला को मुंह ढकने का आदेश, मामले की जांच के आदेश
टेक्सास: अमरीका के दूसरे बड़े शहर टेक्सास के एक रेस्टोरेंट में अपने बच्चे को फीड कराती मां को अपना चेहरा ढ़कने का आदेश दिया गया। महिला ने बच्चे के रोने पर उसको जैसे ही दूध पिलाना शुरू किया यह पास ही बैठे एक शख्स को नागवार गुजरा और उसने रेस्टोरेंट के मैनजेर से महिला का मुंह ढंकने पर दबाव डलवाया। महिला ने व्यक्ति की बात मानकर अपने चहेरे पर चादर डाल ली। मामला सामने आने पर फेडरेल एडमिनिस्ट्रेशन ने शरीफ से इस घटना की जांच करने को कहा है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही व्यक्ति ने महिला को स्तनपान कराते हुए देखा, उसने महिला को चेहरा ढंकने के आदेश दिए। महिला ने उसकी बात को मानते हुए बच्चे को फीड कराते हुए पूरे समय तक अपना चेहरा ढके रखा। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
चेहरा ढंकने को कहने वाले शख्स की निंदा
महिला को चेहरा ढंकने के लिए कहने वाले व्यक्ति अमरीका के सभी वर्गों में खूब निंदा हो रही है। लोगों का कहना है कि अमरीका एक प्रगतिशील देश है। यहाँ कोई तालिबानी कानून नहीं चलता फिर आखिर उससे चेहरे को ढंकने को क्यों कहा गया?
क्या कहना है बच्चे की मां का
मेलेनी डुडले नाम की इस महिला का बच्चा 4 माह का है। डुडले ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा- "मैं छुट्टियों पर अपने पूरे परिवार के साथ घूमने गई थी और एक व्यक्ति ने मुझसे चेहरा ढकने को कहा था। जब मैंने चेहरे पर चादर डाला तो मेरे पति ने इसकी तस्वीर खींच ली।" सोशल मीडिया पर यह तस्वीर २ लाख से अधिक बार शेयर की जा चुकी है।
बता दें कि आजकल दुनिया भर में बच्चों को स्तनपान कराने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में इस महिला के साथ हुआ वाक़्या चौंकाता है। बीते साल जून में ऑस्ट्रेलियाई सासंद लैरीजा वाटर्स ने देश की संसद में बच्चे को स्तनपान करवाते हुए सदन की कार्रवाई में भाग लिया था। अपनी बच्ची को स्तनपान करवाते वक्त वह ऑस्ट्रेलिया के संसद को संबोधित भी कर रही थीं।