7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: 68 साल की बुजुर्ग लेडी के सामने युवक कर रहा था गन्दा काम, महिला ने मार दी गोली

महिला ने इस नौजवान को गलत काम करने से बहुत रोका लेकिन वह नौजवान नहीं माना और संदिग्ध इरादों से महिला के और बढ़ने लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 9 Aug 2018, 2:59 PM IST

ह्यूस्टन। अमरीका के ह्यूस्टन शहर में एक बुजुर्ग महिला के सामने खुले सड़क पर गलत काम करना एक युवक को बहुत भारी पड़ा। महिला ने इस नौजवान को गलत काम करने से बहुत रोका लेकिन वह नौजवान नहीं माना और संदिग्ध इरादों से महिला के और बढ़ने लगा। अपनी सुरक्षा पर आसन्न संकट देख कर महिला ने उस युवक को तुरंत गोली मार दी।

गाजा के हमले के जवाब में इजरायल ने 12 आतंकवादी ठिकानों को बनाया निशाना

सरेआम कर रहा था गन्दा काम

अमरीकी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि घटना मंगलवार की है जब महिला अपने घर का कचरा बाहर फेंकने जा रही थी कि रास्ते में उसने जो देखा, उससे उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि युवक सरेआम सड़क पर साइकिल चलाते हुए जा रहा था और अपने पैंट की जिप खोलकर गन्दा काम कर रहा था। स्थानीय पुलिस के अनुसार महिला ने उस युवक को जोर से डांटा और इस हरकत को रोकने के लिए कहा। लेकिन युवक ने इसे अनुसना कर दिया। उसने उलटा महिला को डराने की कोशिश की और उसका पीछा करने लगा।

VIDEO: समुद्र में मछली पकड़ रहा था यह शख्स, शार्क ने कर दिया हमला

महिला ने मार दी गोली

युवक के पीछा करने से महिला बुरी तरह घबरा चुकी थी। वह भागती हुई अपने घर तक पहुंच गई। लेकिन युवक उसका पीछा करता हुआ उसके घर तक आया और उसके घर के भीतर घुसने की कोशिश करने लगा। इस बीच महिला ने उसे कई बार गोली मारने की धमकी दी पर कोई असर होता ना देख उसने युवक पर गोली चला दी। अब मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इसकी जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पूर्व में भी वह ऐसी हरकतें कर चुका है।