अमरीका

अंतरिक्ष में 6 महीने बिताने के बाद 3 अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटे

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉस्कॉसमॉस के एक अंतरिक्षयात्री धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2018, 9:25 PM IST
अंतरिक्ष यात्री
अंतरिक्ष में 6 महीने बिताने के बाद 3 अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटे

वाशिंगटनः अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉस्कॉसमॉस के एक अंतरिक्षयात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पर वैज्ञानिक शोध के लिए 197 दिन गुजारने के बाद धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में बताया कि नासा के अंतरिक्षयात्रियों में ड्र फ्यिूस्टल और रिकी आर्नोल्ड और रूस के ओलेग आर्टमेयेव शामिल थे, जो एक्सपेडिशन 56 क्रू का हिस्सा थे। ये तीनों सोयुज एमएस-08 अंतरिक्षयान से सुबह 7.44 बजे (कजाकिस्तान के समयनुसार शाम 5.44 बजे) कजाकिस्तान के सुदूर कस्बे जेजकाजगान पहुंचे।

तीनों अंतरिक्षयात्रियों ने पृथ्वी की कक्षा में वैज्ञानिक अनुसंधान और कक्षा में प्रयोगशाला को पूरी तरह से परिचालित रखने में मदद किया। 197 दिनों के अभियान के दौरान अंतरिक्ष क्रू ने माइक्रोग्रैविटी रिसर्च के लिए पहले यूरोपीय वाणिज्यिक केंद्र के उपयोग के जरिए अल्ट्रा-कोल्ड क्वांटम गैसों के अध्ययन सहित सैंकड़ों अनुसंधान किए।

Published on: