26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस खास कमरे में सोने वाले को मिलेंगे ‘लाखों’, क्या आप उठाना चाहेंगे ऐसा आरामदायक फायदा?

(NASA) यानि कि अमेरिका स्पेस एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन आलसी लोगों के लिए खास ऑफर लाया है। ये ऑफर उनके लिए है जो आराम पसंद होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 17 Sep 2018, 1:21 PM IST

nasa will pay rs 11 lakh to sleep for 70 days

इस खास कमरे में सोने वाले को मिलेंगे 'लाखों', क्या आप उठाना चाहेंगे ऐसा आरामदायक फायदा?

नई दिल्ली। मंडे पूरे हफ्ते का ऐसा दिन है जिस दिन कुछ ही लोग पूरे मन से काम पर जाते हैं। अधिकतर इस दिन लोग आलस से भरे होते हैं लेकिन उनका क्या जो हमेशा से ही अलस से भरे रहते हैं। ऐसे लोगों को जब और चाहें जहां सोने को बोल दो ये लोग वहीं बिछ जाते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए आज हम ऐसी खबर लाए हैं जो इन्हें खुश कर देगी। (NASA) यानि कि अमेरिका स्पेस एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन आलसी लोगों के लिए खास ऑफर लाया है। ये ऑफर उनके लिए है जो आराम पसंद होते हैं। वे लोग जिन्हें नींद आती है वो nasa में इस खास ऑफर पर अप्लाई करें और पापा, मम्मी की झिक-झिक से दूर यहां आराम फरमाएं। अब इससे ज्यादा मजानि लाइफ और क्या होगी, है ना?

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NASA एक रिसर्च कर रहा है जो बेड रेस्ट से जुड़ी हुई है। यह रिसर्च 70 दिनों तक चलेगी। इसके लिए 12,000 यूरो दिए जाएंगे। आपको बता दें कि, NASA कोई आम बेड रेस्ट नहीं मुहैया करा रहा बल्कि यह एक स्पेस बीएड रेस्ट है। इसमें चुने गए शख्स को 70 दिनों तक NASA के हिसाब से चलने पड़ेगा और उनके तय किए गए दिनचर्या के हिसाब से काम करना पड़ेगा। बता दें कि , इस रिसर्च में शख्स को अलग-अलग पोजिशन पर सोना है उसी में खाना और नहाना होगा। इस रिसर्च से लोग यह पता लगाना चाहते हैं कि एक इंसान का शरीर कितनी जल्दी किसी एक पोजिशन में यह सब काम करने के लिए कंफर्ट हो जाता है। शायद आपको पता न हो लेकिन NASA आए दिन ऐसे रिसर्च करता रहता है। फिलहाल जो खबर है वो एकदम पक्की है और किसी को इस काम से हर्ज़ भी नहीं होगा क्यों कि, यहां तो सोने के पैसे मिल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग