अमरीका

लासवेगस गोलीबारी: हमलावर के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, मृतक संख्या 59 पहुंची

हम संगीत के जश्न में डूबे थे, तभी लगा आसमान में आतिशबाजी हो रही है। पर वह हमला था, लोग बचने के लिए भाग रहे थे....
4 min read
• •
Updated: 3 Oct 2017, 6:14 AM IST
Laura Robson, los vegas
Laura Robson

लॉस वेगस: सोमवार को लास वेगस के कसीनो में गोलीबारी करने वाले हमलावर स्टीफन पैडॉक के घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। शेरफि जोसेफ लोम्बार्डो ने बताया कि पैडॉक के स्वामित्व वाले एक घर से 18 गन के अलावा कुछ विस्फोटक और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुए हैं। इसके अलावा कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी मिली हैं। लोम्बार्डो ने यह भी बताया कि मरने वालों की संख्या एक बढ़कर 59 हो गई है।

लोम्बार्डो ने बताया कि जांच एजेंसियां घटना से जुड़े चार स्थानों- मैंडाले बे होटल में स्थित पैडॉक का कमरा, कॉन्सर्ट वेन्यू, हमलावर के मेस्किटा स्थित घर और उत्तरी नेवाडा स्थित उसके एक और घर पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एक स्वात टीम उसके नेवाडा स्थित घर पर छापा मारने वाले वाली है। लोम्बार्डो ने बताया कि पैडॉक के मेस्किटा स्थित घर से टैनराइट नाम का एक विस्फोटक कई पौंड मिला है और उसकी कार से अमोनिया नाइट्रेट बरामद हुआ है।

इससे पहले अपनी लग्जरी नाइट लाइफ के चलते दुनियाभर में प्रसिद्ध लॉस वेगास में सोमवार को मौत का मातम छा गया। तीस हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी में चल म्यूजिक फेस्टिवल में अचानक मौत पसर गई। जेसन एल्डियन के गानों पर थिरकते और झूमते लोगों पर कब मैंडाले बे रिसॉर्ट व कैसिनो की 32वीं मंजिल पर बैठे स्टीफन पैडॉक ने फायरिंग शुरू कर दी किसी को पता ही नहीं चला। करीब पांच सौ मीटर की दूरी से पैडॉक ने फायरिंग शुरू की तो उसके निशाने पर कोई खास व्यक्ति नहीं था, उसे बस ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारना था। उसकी इसी सनक ने लास वेगास शूटिंग को अमरीकी इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी बना दिया। खबर लिखे जाने तक इस गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 59 हो गई थी और घायलों का आंकड़ा 515 को पार कर गया था।

हमले में बाल-बाल बचे प्रत्यक्षदर्शी केल रिचे बताते हैं, रात करीब साढ़े दस बजे का समय था। हम संगीत के जश्न में डूबे थे, तभी ऐसा लगा जैसे आसमान में आतिशबाजी हो रही है। अगले ही पल लोग गिरते हुए नजर आने लगे और चारों तरफ खून ही खून बिखरने लगा। तब हमें समझ में आया कि हमला हुआ है। हम लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में बदहवास होकर भागने लगे। इससे भगदड़ मच गई। इसी दौरान कुछ लोग निकटवर्ती ट्रॉपिकाना होटल-कैसिनो के ग्राउंड फ्लोर पर जमा हो गए थे। हर तरफ दहशत दिख रही थी। जिस ग्राउंड में थोड़ी देर पहले संगीत के सुर थे वहां मौत का मातम पसरा था। 30 हजार लोगों की जगह पानी की खाली बोतले, स्लीपर और शूज दिख रहे थे।

सब दौड़ रहे थे, मैं ट्रक के पीछे छिप गया
कंसर्ट सुनने आए ग्रेनी ने कहा, हम म्यूजिक इंज्वाय कर रहे थे। मैंने लोगों को भागते देखा। मैं किसी तरह एक ट्रक के पीछे छिप गया। कुछ लोग चिल्ला रहे थे नीचे बैठ जाओ, नीचे बैठ जाओ। 21 वर्षीय टेलर बेगेन ने कहा, शुरुआत में कुछ आतिशाबाजी जैसा ही लगा। स्टेज से भागता हुआ एक परफॉर्मर आया जब उस पर लाइट पड़ी तो पता चला उसे खून निकल रहा था। उसे गोली लगी थी। वो मुझसे केवल पांच फीट दूरी पर था। वह जमीन पर पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। बेगेन ने कहा जैसे ही मुझे लगा यह हमला है मैं और मेरी बहन जमीन पर लेट गए। मेरी जींस और टीशर्ट किसी केे खून से लथपथ थी।

फायरिंग के साथ ग्रीन लाइट दिख रही थी
वॉशिंगटन पोस्ट ने कैलीफोर्निया से आई 55 वर्षीया ट्रेसी के हवाले से लिखा कि मुझे भी पहले कुछ पटाखों जैसा लगा। मैंडले वे होटल की ओर मैंने देखा तो उधर से आवाज आ रही थी। जब भी गोली चलती तो ग्रीन कलर की लाइट भी दिखती। हम जिंदगी बचाने के लिए भाग रहे थे। हालत ऐसी थी कि हम बैठ भी नहीं पा रहे थे।

बाल-बाल बचीं टेनिस खिलाड़ी रोबसन

इस गोलीबारी में ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी लॉरा रोबसन बाल-बाल बच गईं। रोबसन ने बीबीसी से कहा कि वह बच तो गईं, लेकिन उन्हें गहरा सदमा लगा है। रोबसन ने कहा, "मैं ठीक हूं। हम वहीं थे। पहले तो ऐसा लगा कि कोई पटाखे फोड़ रहा है, लेकिन फिर अचानक लोगों ने भागना शुरू कर दिया। मेरा एक मित्र भी भीड़ में था और वह घायल हुए लोगों की मदद कर रहा था। हम सब गहरे सदमे में हैं।

I'm okay. We were right there.. sounded like fireworks at first then everyone started running. Scary shit— Laura Robson (@laurarobson5) October 2, 2017

भाई ने कहा- हम सन्न हैं कि क्या हो गया

हमलावर के भाई इरिक पैडॉक ने कहा, सुबह से हमारे पास लॉस वेगास से फोन आ रहे हैं। मुझसे पूछा जा रहा है कि मैं इस बारे में क्या जानता हूं, लेकिन सच यह है कि हम कुछ नहीं जानते। हम इस हादसे से खुद सन्न हैं।दो प्लेन का मालिक और पायलट था हमलावर पुलिस को मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हमलावर पैडॉक प्रशिक्षित पायलट था। उसके बाद खुद के दो प्लेन भी थे। रिटायरमेंट के बाद पैडॉक टेक्सास में रहता था। वह 1980 से 85 तक लॉकहीड मार्टिन में काम कर चुका था। सुरक्षा एजेंसियां अब उसके बारे में उस कंपनी से भी जानकारी जुटा रही हैं।

अमरीका में सबसे उम्रदराज हमलावर

अमरीकी सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पिछले 50 साल में हुए ऐसे हमलों में जो लोग शामिल थे उनमें मैडॉक सबसे उम्रदराज हमलावरों में शामिल था। मैडॉक की उम्र 64 वर्ष थी। इससे पहले 1981 में हुए केंटुकी ऑटो पाट्र्स स्टोर में 70 वर्षीय विलियम बेविन ने भी गोलीबारी की थी। मौत की ऐसी ही सनक में 1998 में एक अमेरिकी स्कूल में शूटआउट हुआ था। जिसमें हमलावर 11 और 13 साल के दो किशोर थे।

Updated on:
3 Oct 2017, 6:14 AM IST
Published on: