10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका ने IS के दावे को नकारा, कहा कोई आतंकी हमला नहीं

अमरीका के इतिहास में सबसे भीषण गोलीबारी की घटना हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dinesh Kumar Mishra

•

Updated: 2 Oct 2017, 10:51 PM IST

shooting

shooting

लास वेगास। अमरीका के इतिहास में अबतक की सबसे भीषण गोलीबारी की घटना हुई है। लास वेगास के मांडले बे रिजॉर्ट व कैसीनो परिसर में सोमवार को चल रहे संगीत समारोह ‘रूट 91 हार्वेस्ट कंट्री म्यूजिक फेस्टिवल’ के जश्न में लोग डूबे थे, तभी सडक़ उस पार करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक होटल की 32वीं मंजिल से एक शख्स ने स्वचालित रायफल से अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। पल भर में ही जश्र मातम में तब्दील हो गया। इस गोलीबारी में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस समारोह में उस वक्त करीब 40,000 लोग जमा थे। यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए घायलों में से 14 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, बाद में हमलावर 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक ने खुद को गोली मार ली।

अमरीका ने खारिज किया IS का दावा

इधर हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली थी। लेकिन कुछ ही समय बाद अमरीकी जांच एजेंसी FBI ने आतंकी हमले को खारिज कर दिया। FBI ने कहा कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था। वहीं अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने देश के नाम अपने संबोधन में इस गोलीबारी घटना को राक्षसी कृत्य करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

फिलहाल, आतंकी सगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने दावा किया है कि पैडॉक ने हाल ही में धर्म परिवर्तन कर लिया था।

लगा आतिशबाजी हो रही, जब लोग धड़ाधड़ गिरने लगे, तब भागे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी लोग संगीत के जश्र में डूबे थे, तभी ऐसा लगा कि जैसे आसमान में ताबड़तोड़ आतिशबाजी हो रही है। मगर अगले ही पल में लोग गिरते हुए नजर आने लगे और खून ही खून बिखरने लगा। तब हमें समझ में आया कि कोई हमला हुआ है। फिर हम लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई। उनमें से कुछ लोग थोड़ी देर बाद निकटवर्ती ट्रॉपिकाना होटल-कैसिनो के ग्राउंड फ्लोर पर जमा हो गए थे।

पहले भी ऐसी घटनाएं
12 जून 2016: फ्लोरिडा के ओरलैंडो में गे नाइटक्लब पल्स में शूटिंग की घटना हुई थी। एक सिक्युरिटी गार्ड ने 49 लोगों की जान ले ली थी। इसमें 58 लोग जख्मी हुए थे।
25 फरवरी 2016: कंसास की हेस्टन सिटी में एक फैक्ट्री में एक शख्स की फायरिंग में 3 तीन की मौत हो गई। 14 लोग जख्मी हुए थे।


2 दिसंबर 2015: कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो के एक सर्विस सेंटर में एक कपल ने फायरिंग कर 14 लोगों को मार डाला था। इस हमले में 20 लोग जख्मी हुए थे।

तीन दिन का था समारोह
रूट-91 हार्वेस्ट फेस्टिवल का रविवार को इसका आखिरी दिन था। 15 एकड़ में फैले इस रिजॉर्ट और कैसीनो में बीते 4 साल से तीन दिन का कंट्री म्यूजिक फेस्टिवल होता है।


पुलिस को मिली थी चेतावनी
हमले से पहले फेस्टिवल को निशाना बनाए जाने को लेकर एक फोन कॉल भी पुलिस के पास आया था।


अमरीका में गन कल्चर पर फिर उठे सवाल
अमरीका में लोगों को बंदूक साथ में रखने की अनुमति है। उन्हें इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ती है। जब लोग बंदूक खरीदते हैं तो उनकी पृष्ठभूमि की जांच की जाती है लेकिन उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर बंदूक बेचने की भी अनुमति है। इस घटना के बाद से लोगों ने फिर गन कल्चर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने इन हथिरायों पर पाबंदी नहीं लगाई है. इसके साथ ही वो कितनी गोलियां रखेंगे, इसकी भी कोई सीमा तय नहीं की गई है।