4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका और नॉर्थ कोरिया के बीच अब जुबानी जंग, डोनाल्ड ट्रंप को बताया सनकी बुड्ढा

नॉर्थ कोरिया ने ट्रंप पर अमरीकी छात्र ओट्टो वार्मबियर की मौत का फायदा उठाने का आरोप भी लगाया है।
2 min read
Google source verification
kim jong un

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया और अमरीका के बीच न्यूक्लियर हथियारों को लेकर चल रही तनातनी और जुबानी युद्ध में तब्दील होती जा रही है। एक ओर जहां अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन को रॉकेट मैन की संज्ञा दी है, वहीं उन ने ट्रंप को अब सनकी बुड्ढा कहकर बुलाया है। यही नहीं नॉर्थ कोरिया ने ट्रंप पर अमरीकी छात्र ओट्टो वार्मबियर की मौत का फायदा उठाने का आरोप भी लगाया है।

छात्र की हो गई थी मौत

नॉर्थ कोरिया की सरकारी समाजार एजेंसी केसीएनए की ओर से जारी किए गए एक बयान में प्योंगयांग की हिरासत के दौरान 22 वर्षीय छात्र के उत्पीडऩ किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही प्योंगयांग की ओर से अमरीकी राष्ट्रपति को सनकी बुड्ढा बताया गया है। बता दें कि वार्मबियर की नॉर्थ कोरिया में कोमा में रिहाई होने के बाद अमरीका लौटने पर मौत हो गई थी। दरअसल, पिछले साल जनवरी में वार्मबियर एक पर्यटक के रूप में नॉर्थ कोरिया की यात्रा पर आया था। इस दौरान गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। जिसके बाद हिरासत से उसकी रिहाई होने और रहस्यमयी कोमा में स्वदेश भेजे जाने के कुछ दिनों बाद ही इस वर्ष जून में उसकी मौत हो गई थी।

दोनों देशों के बीच संकट

समाचार एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ट्रंप और उनकी सहयोगी डीपीआरके विरोधी अपने अभियान के लिए एक अमरीकी छात्र वार्मबियर की मौत की आड़ में एक फिर से फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर से दोनों देशों के बीच पैदा हुए संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच जिस तरह से धमकी और चेतावनियों का दौर जारी है, उसे देखते हुए युद्ध की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।