अमरीका

अमरीका दे सकता है दुनिया को बड़ा झटका, ट्रंप ने पोस्टर शेयर कर लिखा- आ रहे हैं प्रतिबंध

एम बातचीत में ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि वह गैर नागरिकों और अनधिकृत प्रवासियों के बच्चों को मिलने वाली नागरिकता की गारंटी पर रोक लगाना चाहते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 4:05 PM IST
Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से छा सकता है अापके दिवाली पर अंधेरा!, ये है सबसे बड़ी वजह

दुनिया पर दबदबा कायम रखने के लिए अमरीका कुछ भी कर सकता है। अब अमरीका के राष्ट्रपति डोराल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उसके नए मकसद की ओर संकेत कर रही है। जो तस्वीर ट्रंप ने शेयर की है उस पर लिखा है- "प्रतिबंध आ रहे हैं, 5 नवंबर।' अमरीका की इस हरकत ने दुनिया भर के देशों को साेचने पर मजबूर कर दिया है।

जानकारों के अनुसार इससे लगता है, ट्रंप अगले दो दिनों में कुछ सख्त घोषणाएं कर सकते हैं, जिनका असर दुनिया के देशों पर पड़ेगा। बता दें, पिछले कुछ समय से ट्रंप कई कठोर फैसले ले रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने अमरीका में आने वाले शरणार्थियों से जुड़े मामले में सख्त रवैया अपनाया था।इससे पहले ट्रंप ने अमरीका-मेक्सिको सीमा पर तैनात किए जाने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 15,000 तक करने की बात भी कही है।

और भी लिए फैसले
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी सप्ताह यह भी कहा था कि वे उस संवैधानिक अधिाकर को समाप्त करना चाहते हैं, जिसके तहत अमरीका में जन्म लेने वाले हर बच्चे को यहां की नागरिकता अपने आप मिल जाती है। एम बातचीत में ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि वह गैर नागरिकों और अनधिकृत प्रवासियों के बच्चों को मिलने वाली नागरिकता की गारंटी पर रोक लगाना चाहते हैं। जन्म के साथ अमरीकी नागरिकता की व्यवस्था 14वें संशोधन के तहत दी गई थी। इस कानून को गृह युद्ध के बाद गुलामी से मुक्त हुए अश्वेतों को अमरीकी नागरिकता देने के उद्देश्य से मंजूरी दी गई थी। किंतु अदालत में चुनौती मिलने के बाद इसका उपयोग अमरीका में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को नागरिकता की गारंटी देने के लिए हुआ।

Updated on:
3 Nov 2018, 4:05 PM IST
Published on: