26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी पर बोले तेज प्रताप यादव, घुट-घुट कर जीने से कोई फायदा नहीं

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने इसके लिए तलाक की अर्जी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 3 Nov 2018, 12:54 PM IST

Tej pratap Reaction

tej pratap

नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने कुछ ही महीनों बाद अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने का फैसला कर लिया है। तलाक देने की खबर के बाद तेज प्रताप सुर्खियों में आ गए हैं। अपनी तलाक की अर्जी पर तेज प्रताप ने अब प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि घुट-घुट के जीने से कोई फायदा नहीं है। बता दें कि तेज प्रताप तलाक के इस फैसले से यादव परिवार सकते में हैं। उनकी बहन मीसा भारती की उनसे मिलने की भी खबर है। वहीं, रांची के अस्पताल में भर्ती लालू की तबीयत और बिगड़ने की खबर है।

दिल्ली: रिपेयरिंग के लिए दिया था मोबाइल, वॉलेट से हुई ₹91,000 की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेज प्रसाद द्वारा दायर की गई अर्जी में शादी की फोटो और शादी का कार्ड भी लगाया गया है। खबर है कि इस शादी के 15 दिन बाद ही परिवार में विवाद शुरू हो गया था। तेज प्रताप शादी के बाद ऐश्वर्या के साथ न रहकर वृंदावन और कई अन्य धार्मिक स्थालों का दौरा करने लगे थे।

लालू परिवार के नजदीकी लोगों के मुताबिक, ऐश्वर्या तेज प्रताप को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही थी। इसके चलते ही तेज और तेजस्वी के बीच विवाद शुरू हुआ। इसका नतीजा यह हुआ कि लालू को दोनों बेटों के बीच आना पड़ा और तेज प्रताप ने राजनीति से पैर पीछे खींच लिए। इसके बाद पार्टी में चल रही खींचतान को लेकर तेज ने बयानबाजी भी बंद कर दी। पिछले कुछ दिनों से वे नेपथ्य में थे। यहां तक घर पर हुई दुर्गा पूजा में भी नहीं शामिल हुए थे

तेज प्रताप की इस आदत की वजह से बढ़ी पत्नी ऐश्वर्या से दूरी, बात तलाक तक पहुंची

बिहार की हाई प्रोफाइल शादी के बने थे साक्षी

बिहार की इस हाई प्रोफाइल शादी में राजनीति के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए थे। इसी शादी के बहाने करीब 10 महीने बाद लालू और नीतीश की भी मुलाकात हुई थी। तेज-एश्वर्या की शादी में बिहार के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान, पूर्व सांसद शरद यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिम्पल यादव, पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी , पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ ही नीतीश मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया था।