
दिल्ली: रिपेयरिंग के लिए दिया था मोबाइल, वॉलेट से हुई ₹91,000 की चोरी, रिपोर्ट दर्ज
नई दिल्ली। अगली बार आप अपना फोन रिपेयरिंग के लिए दें तो अपने फोन से कई जरूरी ऐप खासकर ई-वॉलेट ऐप्स की सिक्योरिटी सुनिश्चित कर लें। वरना जरा-सी भी लापरवाही आपको भारी नुकसान करा सकती है। दरअसल दिल्ली से एक मामला सामने आया है, जहां एक फोन रिपेयरिंग वाले ने ग्राहक के फोन से हजारों उड़ा रुपए उड़ा लिए।
ओखला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
मामले राजधानी के कालकाजी इलाके का है। आरोप है कि वहां के 28 वर्षीय युसूफ करीम ने अपने को रिपेयरिंग के लिए जमा कराया था। जब उन्हें उनका फोन वापस मिला तो पता चला कि उनके पेटीएम अकॉउंट से किसी ने 91,000 रुपयों का ट्रांजैक्शन किया है। युसूफ का दावा है कि पैसों की धोखाधड़ी सर्विस सेंटर के स्टाफ ने की है। करीम ने इस मामले की ओखला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
लगातार किए गए सात ट्रांजैक्शन
करीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जब उसे उसका फोन वापस मिला तो उसके पास मेल आई थी कि उसका पेटीएम अकॉउंट किसी और ने लॉगिन किया है। करीम के मुताबिक कुछ ही देर में उसे दोबारा मेल आई कि उसके पेटीएम का रजिस्टर्ड एड्रेस बदल गया है। इसके साथ ही एक अलग नंबर से 19,999 रूपए एक अज्ञात खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये नंबर धोखाधड़ी से करीम के नाम पर ही पंजीकृत किया गया था। पुलिस के मुताबिक इसके बाद सात और ट्रांजैक्शन किए गए जिससे उसके खाते से 80,498 डिडक्ट हुए।
शिकायत के बाद भी पेटीएम ने ब्लॉक नहीं किया अकॉउंट
पीड़ित का आरोप है कि फोन की मरम्मत करने वाले मोबाइल सेवा कंपनी के इंजीनियरों ने ही ये फ्रॉड किया है। साथ ही उनका ये भी दावा है कि कई अनुरोधों के बावजूद, पेटीएम ने उनका खाता ब्लॉक नहीं किया। फिलहाल इस मामले पर मोबाइल वॉलेट कंपनी की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
Updated on:
3 Nov 2018, 12:07 PM IST
Published on:
3 Nov 2018, 12:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.