
इस बात से मचा था तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच बवाल, अब छोटे भाई तेजस्वी ने कही ये बात
नई दिल्ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप और बहू ऐश्वर्या के बीच बड़ी दूरियों के पीछे कई वजह सामने आ रही है, लेकिन सबसे बड़ी वजह जो है वो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। दरअसल खुद को जोरू का गुलाम कहे जाने और परिवार में ऐश्वर्या की लालू परिवार में अनावश्यक हस्तक्षेप और तेज प्रताप को लगातार मिल रही नसीहतों से मामला बिगड़ता चला गया।
तेज प्रताप की इस हरकत से बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। राजद एमएलसी सुबोध राय एवं पूर्व पीएस ओमप्रकाश यादव पर भड़के तेज प्रताप ने अपने एफबी पोस्ट पर लिखा था कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पागल, सनकी और जोरू का गुलाम बताया जा रहा है। दरअसल जोरू का गुलाम कहे जाने के बाद से ही तेज प्रताप तिलमिला गए।
तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी टूटने की बड़ी वजह आई सामने, कुंडली का यह योग बना बड़ा कारण
शादी के डेढ महीने बाद हुआ ये काम
तेज और ऐश्वर्या की शादी के डेढ महीने बाद ही दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना खत्म हो गया। हालांकि चंद्रिका राय और लालू के करीबियों ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश भी की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
तेजस्वी का इस मामले पर ये रहा जवाब
इस बारे में तेज प्रताप के छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहकर फिलहाल जवाब नहीं दिया। हालांकि उनकी ओर से ये बात जरूर सामने आई है कि एक दो दिन में वे इस मुद्दे पर सबसे बात करेंगे। दरअसल अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक दो दिन में लालू और ऐश्वर्या के परिवार के बीच इस मुद्दे को लेकर सुलह हो सकती है।
दोनों परिवार कर सकते हैं समझौता
दोनों परिवार तेजी से इस मुद्दे को सुलझाने और आपसी समझौते की कवायद में जुट गए हैं। ये भी बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव इस पूरे मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द परिवार का ये कलह खत्म हो, जिसका राजनीतिक फायदा भी उठाया जा रहा है।
Published on:
3 Nov 2018, 11:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.