26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी टूटने की बड़ी वजह आई सामने, कुंडली का यह योग बना बड़ा कारण

तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी टूटने की बड़ी वजह आई सामने, कुंडली का यह योग बना बड़ा कारण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Nov 2018, 9:06 AM IST

tej pratap

तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी टूटने की बड़ी वजह आई सामने, कुंडली का यह योग बना बड़ा कारण

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कानूनी पचड़ों के बीच अब परिवार की कलह भी उनके लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। ताजा मामला उनके बड़े बेटे तेज प्रताप और बहू एश्वर्या के बीच तलाक की खबर का है। इन दोनों के बीच के तलाक की असली वजह भी सामने आ गई है। इस वजह ने लालू प्रसाद यादव की नींद उड़ा दी है।

दरअसल ये सवाल हर किसी के जहन में घूम रहा है कि ऐसी क्या वजह रही जो शादी के 6 महीने के अंदर ही यह हाईप्रोफाइल शादी टूटने की कगार पर आ गई। इसका सबसे बड़ा कारण जो सामने आया है वो है तेजप्रताप की कुंडली में शुक्र की स्थिति। जी हां ज्योतिषों की माने तो शादी का कारक ग्रह शुक्र तेजप्रताप की कुंडली में मूल नक्षत्र में है। ये नक्षत्र केतु का नक्षत्र माना जाता है इसके अलावा शुक्र अपने दुश्मन ग्रह बृहस्पति की राशि में बैठा है लिहाजा इससे भी तेजप्रताप की कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर हो रही है।

ये आकंलन तेजप्रताप की चंद्र कुंडली के आधार पर किया गया है। 09 नवंबर 1989 को पैदा हुए तेजप्रताप की जन्म कुंडली में सूर्य भी नीच राशि में है और सूर्य के साथ बैठा बुध अस्त हो चुका है जबकि सूर्य के साथ ही तुला राशि में मंगल भी राहु के नक्षत्र में है। ये सारे योग विवाह या तो होने नहीं देते और अगर हो गया हो तो टूटने की पूरी संभावना बनती है। यही वजह रही कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच छह महीने के अंदर ही ये योग हावी हो गया और शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई।

एयरपोर्ट पर हुई थी पहली मुलाकात
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय की 12 मई को बड़े धूमधम से शादी हुई थी। इस चर्चित शादी में कई दिग्गज नेता भी मौजूद हुए थे। इन दोनों की पहली मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई थी। तभी दोनों वीआईपी रूप में गए और एक साथ चाय की चुस्की ली। इसी दौरान ऐश्वर्या राय की मां और परिवार वालों ने तेज प्रताप के साथ फोटो ली थी जो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थी।

ऐश्वर्या का भी राजनीतिक बैकग्राउंड
सिर्फ तेज प्रताप ही राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं बल्कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या का राजनीति बैकग्राउंड रहा है। ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय, लालू की पार्टी आरजेडी से ही विधायक हैं। चंद्रिका राय सारण जिले के परसा विधानसभा से एमएलए हैं, वो महागठबंधन सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। चंद्रिका पहली बार 1985 में कांग्रेस से विधायक बने थे।