26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो क्या ऐश्वर्या और तेजप्रताप का Lifestyle भी हो सकता है दोनों के अलगाव की वजह?

तेजप्रताप यादव 12वीं में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी तो वहीं ऐश्वर्या ने नोएडा के एमिटी यूनीवर्सिटी से एमबीए कर रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 3 Nov 2018, 11:03 AM IST

tej pratap

तो क्या ऐश्वर्या और तेजप्रताप का रहन-सहन भी हो सकता है दोनों के अलगाव की वजह?

नई दिल्ली। देश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवारों में से एक लालू यादव के परिवार में कलह ने अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने का फैसला कर लिया है। तेज प्रताप ने शुक्रवार को राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए अर्ज़ी भी दाखिल कर दी है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप की शादी इसी साल 12 मई को ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। लालू यादव परिवार की परंपरागत शादियों की तरह ही तेज प्रताप की शादी भी बड़ी ही धूम-धाम से हुई थी।

शादी के केवल पांच महीने बाद ही दोनों के बीच आई ऐसी नौबत से दोनों परिवार सदमें में हैं। जहां एक ओर तेज प्रताप ने अपनी अर्ज़ी में कहा है कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या उन्हें प्रताड़ित करती हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों का मानना है कि दोनों के बीच आई इस कड़वाहट के पीछे एजुकेशनल बैकग्राउंड भी हो सकता है।

ये हैं तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच सामान्य अंतर-
-तेजप्रताप यादव 12वीं में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी तो वहीं ऐश्वर्या ने नोएडा के एमिटी यूनीवर्सिटी से एमबीए कर रखा है।
-तेजप्रताप और ऐश्वर्या के रहन-सहन में भी जमीन-आसमान का अंतर है।
-तेजप्रताप यादव आज के हाई-फाई ज़माने में भी साधारण जीवन व्यतीत करते हैं तो ऐश्वर्या काफी मॉडर्न ख्यालों की लड़की हैं।
-ऐश्वर्या ने पटना के नामी नॉट्रेडम स्कूल से अपनी शुरूआती पढ़ाई की, जिसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए नोएडा आ गई थीं।
-ऐश्वर्या के भाई-बहन भी पढ़ाई-लिखाई के मामले में काफी आगे रहे हैं।
-आयूषी, ऐश्वर्या की बड़ी बहन हैं और वे पेशे से एक इंजीनियर हैं। तो वहीं ऐश्वर्या का छोटा भाई कानून की पढ़ाई कर रहा है।

फिलहाल ये समय दोनों परिवारों के लिए काफी बुरा है। दोनों परिवार अपने-अपने बच्चों को समझाने-बुझाने में लगा हुआ है।