तुलसी के इस फैसले से उनके प्रचार में जुटे सैकड़ों समर्थक हैरान हैं उन्होंने कहा ड्यूटी तो ड्यूटी है, देशसेवा से वे पीछे नहीं हट सकतीं
वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की दावेदार और अमरीका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गाबार्ड ने कुछ दिनों के लिए चुनाव प्रचार से दूरी बनाई है। इस दौरान वह इंडोनेशिया में रहकर सैन्य अभ्यास में शामिल होंगी। उनके इस फैसले से आम जनता प्रभावित है। सोशाल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
देश की सेवा करना पसंद है
हवाई नेशनल गार्ड की सदस्य गाबार्ड ने अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें अपने देश से प्यार है। उन्हें एक सैनिक के तौर पर और कई तरीकों से अपने देश की सेवा करना पसंद है। गौरतलब है कि गाबार्ड 2013 से हवाई की सांसद हैं।
चुनाव प्रचार छोड़कर सैन्य अभ्यास में शामिल होने के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि यह पुराना निर्णय है। उन्होंने अपने साथियों के साथ इस युद्धाभ्यास में शरीक होने की पहले ही स्वीकृति दे रखी थी। ऐसे में उन्हें अब इस वादे को निभाना होगा। गाबार्ड ने कहा कि ड्यूटी तो ड्यूटी है। वह अपने देश व देशवासियों की सेवा से कभी भी पीछे नहीं रह सकती हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..