अमरीका

पाक राजनयिकों पर अमरीका ने कसा शिकंजा, 40 किमी से बाहर जाने पर लेनी होगी इजाजत

अमरीका ने पाकिस्तानी राजनयिकों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है, अब 40 किमी के दायरे से बाहर जाने के लिए अमरीकी प्रशासन से इजाजत लेनी होगी।

2 min read
Apr 11, 2018

नई दिल्ली । अमरीका और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर लगातार टकराव बढ़ने के बाद दोनों देश अब राजनयिक के मामले में आमने-सामने आ गए हैं। अमरीका पाकिस्तानी राजनयिक पर प्रतिबंध लगाते हुए उनकी आवाजाही पर रोक लगा सकता है। बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान ने एक अमरीकी राजनयिक को सड़क हादसे का आरोपी मानकर कार्रवाई करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के इसी कार्रवाई को देखते हुए अमरीका ने भी बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप सरकार ने इस मामले को लेकर पाकिस्तान सरकार से बात की है और चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पाकिस्तान ने उनके अधिकारियों और राजनयिकों पर किसी तरह की पाबंदी लगाई तो फिर अमरीका भी पाक राजनयिकों के साथ वैसा ही व्यवहार करेगा।

40 किलोमीटर से बाहर जाने पर लेनी होगी अनुमति

गौरतलब है कि ट्रंप सरकार ने अमरीका में रह रहे पाकिस्तानी राजनयिकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी पाकिस्तानी राजनयिक को अमरीका में 40 किलोमीटर के दायरे से बाहर घूमने या सफर करने के लिए पहले अमरीकी प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। 40 किलोमीटर के दायरे से बाहर जाने के लिए पाकिस्तानी राजनयिकों को कम से कम पांच दिन पहले अमरीकी प्रशासन को सूचित करना होगा।

यह नियम कब से होगा लागू

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमरीका की और से पाकिस्तानी राजनयिकों के खिलाफ यह प्रतिबंध 1 मई से लागू हो सकता है। हालांकि अमरीकी अधिकारी इस फैसले को पाकिस्तान में घटित ताजा मामले से जोड़कर नहीं देख रहे हैं। हालांकि अमरीकी अधिकारी ने माना है कि कुछ हफ्ते पहले दोनों देशों के बीच इसम मसले पर बातचीत हुई है।

क्या है अमरीकी राजनयकि का मामला

आपको बता दें कि पाकिस्तान में एक अमरीकी राजनयिक पर नियमों का उल्लंघन कर गाड़ी चलाने और फिर एक व्यक्ति को कुचलने का आरोप है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पाकिस्तान अमरीकी राजनयिक पर मुकदमा चला सकता है। इसलिए पाकिस्तान इस मामले पर अमरीकी राजनयिक पर कार्रवाई करते हुए एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) जारी होने के बाद अमरीकी राजनयिक बिना इजाजत पाकिस्तान छोड़कर नहीं जा सकता है।

ये भी पढ़ें

अमरीका ने हाफिज पर कसा शिकंजा, एमएमएल को घोषित किया आतंकी संगठन
Published on:
11 Apr 2018 07:59 pm
Also Read
View All