HIGHLIGHTS US Presidential Election 2020 Results: जो बिडेन ने आगामी 20 जनवरी को अमरीका के 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। बिडेन ने कहा है कि 20 जनवरी को उनका शपथ ग्रहण समारोह भव्य नहीं होगा, बल्कि वर्चुअल समारोह में वे अपना पदभार संभालेंगे।
वाशिंगटन। अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम ( US Presidential Election Results ) को लेकर भले ही सियासी घमासान जारी है, लेकिन प्रसिडेंट इलेक्ट जो बिडेन ( Joe Biden ) देश के अगले राष्ट्रपति बनने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। जो बिडेन ने आगामी 20 जनवरी को अमरीका के 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।
बिडेन ने कहा है कि 20 जनवरी को उनका शपथ ग्रहण समारोह भव्य नहीं होगा, बल्कि वर्चुअल समारोह में वे अपना पदभार संभालेंगे। बिडेन की टीम कोरोना संक्रमण को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह को भव्य नहीं बनाने की योजना बना रही है।
बता दें कि अमरीका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह खुले में होता है। भारी संख्या में लोग इस समारोह में शामिल होते हैं। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण ऐसा नहीं हो सकेगा। क्योंकि इससे संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ सकता है।
भव्य नहीं होगा शपथग्रहण समारोह: बिडेन
जो बिडेन ने शुक्रवार को अपने गृहशहर डेलावेयर के विलमिंगटन में कहा 'मेरा अनुमान है कि शपथग्रहण समारोह भव्य नहीं होगा। मुझे लगता है कि वर्चुअल तरीके से सभी प्रांतों और पूरे अमरीका में लाखों लोग समारोह को देख सकेंगे।'
बता दें कि बिडेन से पूछा गया कि शपथग्रहण समारोह को लेकर क्या योजना है? 78 वर्षीय बिडेन ने कहा कि समारोह उसी तरह होना चाहिए, जिस तरह से बीते अगस्त में डेमोक्रेटिक पार्टी का वर्चुअल सम्मेलन हुआ था।
मालूम हो कि शुक्रवार को कैलिफोर्निया प्रांत में भी जो बिडेन ने भारी जीत दर्ज की। इसके साथ ही डो बिडेन के पक्ष में प्रांत के 55 इलेक्टोरल वोट चले गए। इसके साथ ही बिडेन के कुल इलेक्टोरल कॉलेज वोट की संख्या बढ़कर 279 हो गई है। अमरीका में राष्ट्रपति बनने के लिए 538 इलेक्टोरल वोट में से 270 की जरूरत होती है। अभी कई राज्यों में चुनाव परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है।